फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: PM Modi Bihar Visit: Protest by Pappu Yadav's supporters in Purnia, demand for Makhana Board.

Bihar: पीएम मोदी के आने से पहले पप्पू यादव के समर्थकों ने किया प्रदर्शन, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो ऐसा करेंगे

Mon, 24 Feb 2025 02:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Feb 2025 02:08 PM IST
सार

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह आंदोलन अब केवल एक स्थानीय मुद्दा नहीं, बल्कि बिहार के समग्र विकास और क्षेत्रीय अधिकारों के सवाल में बदल चुका है।मैं कोसी-सीमांचल के सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि इस मुद्दे पर 10 मार्च को सदन में एक साथ खड़े हों।

विज्ञापन
Bihar News: PM Modi Bihar Visit: Protest by Pappu Yadav's supporters in Purnia, demand for Makhana Board.
प्रदर्शन करते सांसद पप्पू यादव के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर पूर्णिया और कटिहार में मखाना बोर्ड कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 24 फरवरी को सांकेतिक बंद का आह्वान किया। इस बंद के समर्थन में सांसद के समर्थक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे। और, दुकानों को बंद करावाया। प्रदर्शन का उद्देश्य पूर्णिया में मखाना बोर्ड का कार्यालय स्थापित कराना है, जिससे मखाना उत्पादकों और श्रमिकों को लाभ मिल सके। सांसद पप्पू यादव ने इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा नहीं होती है, तो वे सीमांचल कोसी बंद की घोषणा करेंगे और अनिश्चितकालीन रेलवे चक्का जाम करेंगे।

विज्ञापन


सांसद ने मखाना बोर्ड के गठन को लेकर अपनी मांगों को जोर-शोर से उठाया है और अन्य सांसदों से भी इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है। उनका कहना है कि मखाना के खेती से लेकर इसके प्रसंस्करण तक का कार्य सीमांचल और कोसी क्षेत्र में होता है, और इस क्षेत्र के लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इसलिए, मखाना बोर्ड के गठन की आवश्यकता है ताकि इन किसानों और श्रमिकों को उचित पहचान और लाभ मिल सके। सांसद ने कहा कि यह आंदोलन अब केवल एक स्थानीय मुद्दा नहीं, बल्कि बिहार के समग्र विकास और क्षेत्रीय अधिकारों के सवाल में बदल चुका है।
विज्ञापन


यह लोग आपका सब कुछ छीन कर ले जाएंगे
पप्पू यादव ने दो टूक कहा कि आप अपने क्षेत्र के मुद्दे को लेकर मूक दर्शन न बनें, वरना यह लोग आपका सब कुछ छीन कर यहां से ले जाएंगे। हमें अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ना होगा। गंदी राजनीति ने बिहार का सर्वनाश कर दिया। बिहार का इस्तेमाल किया है। 11 साल पहले और अब एक बार फिर से ये गद्दार लोग एक साथ जुट रहे हैं। इन्होंने गद्दारी की है। बिहार के साथ धोखा किया है। बिहारी को अपमानित किया। साथ इन लोगों ने पूर्वांचल के लोगों को मारा है। दिल्ली में भी पूर्वांचल के एक भी मंत्री नहीं बने। मैं कोशिश सीमांचल के एमएलए एमपी से आग्रह करूंगा कि अगर आप वाकई में जनता की भलाई चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मार्च को सदन में एक साथ खड़े हों कोसी-सीमांचल के सांसद
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं कोसी-सीमांचल के सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि मखाना बोर्ड के गठन के लिए जनता के सवाल पर 10 मार्च को सदन में एक साथ खड़े हों। धोखा मत दें। मखाना की खेती करने से लेकर इसकी फोड़ी करने और इसे भुजंने मजदूर पूर्णिया और कटिहार आते हैं। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा के लोग सीमांचल और कोसी के मखाना किसानों मजदूरों से दुर्भावना रखते हैं। ये लोग पिछड़े, माइनॉरिटीज, एससी-एसटी के लोगों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। यहां के इबीसी के साथ धोखा हो रहा है। इनके पीठ में खंजर घोप रहे हैं।


मांग पूरी नहीं होने पर आगे कोसी सीमांचल बंद किया जाएगा
सांसद प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राजेश यादव और कुणाल यादव ने कहा कि अगर सरकार आज पूर्णिया में मखाना बोर्ड के गठन किए जाने की घोषणा नहीं करती है, तो निर्दलीय सांसद के आह्वान पर आगे सीमांचल कोसी बंद किया जाएगा। इसके बाद भी अगर सरकार के कान में जू नहीं रेंगती है, तो सांसद पप्पू यादव समर्थकों और जनता के साथ अनिश्चितकाल के लिए रेलवे की पटरियों पर बैठेंगे और चक्का जाम किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed