फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM Modi announced about Vikramshila Central University bhagalpur bihar

PM Modi : पीएम ने की घोषणा, विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में हो तेजी; ग्रामीणों में ख़ुशी

Mon, 24 Feb 2025 07:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Feb 2025 07:50 PM IST
सार

Bihar : विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का फिर से कायाकल्प होने वाला है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने अपनी घोषणा में की, जिसमें उन्होंने   विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण में तेजी लाने की बात कही। इस घोषणा से लोग काफी ख़ुश हैं।  

विज्ञापन
Bihar News : PM Modi announced about Vikramshila Central University bhagalpur bihar
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण में तेजी लाने की घोषणा की। यह घोषणा होते ही कहलगांव के लोग, जनप्रतिनिधि और अंतीचक के ग्रामीण एवं किसान उत्साहित हैं। उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुप्रतीक्षित सपना अब साकार होने की ओर अग्रसर है। सभी की इच्छा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण जल्द पूरा हो, जिससे इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा और विक्रमशिला का प्राचीन गौरव पुनर्स्थापित हो पाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


जमीन को लेकर नहीं है कोई विवाद 
अंतीचक की मुखिया ललिता देवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश देना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अंतीचक के किसान अपनी जमीन देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसको लेकर किसी भी तरह के विवाद की स्थिति नहीं है। हालांकि, सरकार से किसानों की कुछ जायज मांगें हैं, जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी
विक्रमशिला नागरिक समिति ने किया स्वागत विक्रमशिला नागरिक समिति के संयोजक डॉ. एन. के. जायसवाल ने भी प्रधानमंत्री की घोषणा का तहे दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब जिला प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। स्थानीय लोग भूमि देने के लिए तत्पर हैं, हालांकि किसानों की मांगें भी जायज हैं। उन्होंने अपील की कि किसान उदारता दिखाएं ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

चयनित भूमि का सर्वे कार्य पूरा, डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट
अंतीचक में प्रस्तावित विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चयनित भूमि स्थल का सर्वेक्षण पटना स्थित ए.एन. सिन्हा संस्थान को सौंपा गया था। इस संस्थान की दो सदस्यीय टीम ने आर्थिक एवं सामाजिक अंकेक्षण का सर्वेक्षण पूरा कर भागलपुर के जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आकलन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। किसानों और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के पूरा होने से  शिक्षा और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। स्थानीय लोगों को रोजगार सृजन उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed