फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Person shot dead in Gaya, Bihar Police investigating, Naxalite organization

Bihar News: गया के इस इलाके में हत्या से हड़कंप, नक्सली संगठन से जुड़ा था नाम, अपराधियों ने मारी गोली

Fri, 07 Feb 2025 10:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Feb 2025 10:15 PM IST
सार

वारदात के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया। शुरुआती जांच में पता चला कि रामविलास मांझी पहले नक्सली संगठन से जुड़ा था।

विज्ञापन
Bihar News: Person shot dead in Gaya, Bihar Police investigating, Naxalite organization
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआंवा गांव में शुक्रवार रात अपराधियों ने रामविलास मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को शुक्रवार को इसकी सूचना मिली। मृतक दमड़ी बिगहा गांव के रहने वाला बताया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

 

इधर, सूचना मिलते ही वजीरगंज थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज को जांच का निर्देश दिया। उनके नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। एफएसएल और तकनीकी टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा गया।  

विज्ञापन

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक पहले नक्सली संगठन से जुड़ा था। उसपर पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस की विशेष टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वजीरगंज थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

 

रामविलास मांझी का आपराधिक इतिहास

  •  वजीरगंज थाना कांड संख्या 57/07, दिनांक 20.04.07, धारा 302/34 भादवि और 17 आर्म्स एक्ट।  
  •  वजीरगंज थाना कांड संख्या 68/08, दिनांक 07.04.08, धारा 25(1-B)A/26 आर्म्स एक्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed