फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pension amount transferred to the accounts of 1.11 crore people of Bihar, CM Nitish Kumar, NDA

Bihar News: बिहार के 1.11 करोड़ लोगों के खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर, जानिए, सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा

Fri, 11 Jul 2025 11:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Jul 2025 11:55 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने लोगों ने लालू राज की याद फिर से दिलाई। कहा कि पहले क्या काम हुआ था यह तो आप लोग जानते ही हैं। हमलोगों ने आपलोगों के बहुत काम किया है। आने वाले समय में भी आपलोगों के काम करेंगे। आपके जीवन को सम्मानजनक और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Pension amount transferred to the accounts of 1.11 crore people of Bihar, CM Nitish Kumar, NDA
सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि को एक करोड़ 11 लाख लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दिया है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में आज 400 रुपये की जगह 1100 रुपये मिले। सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अणे मार्ग स्थित संवाद में 1227.27 करोड़ की राशि डीबीटी के जरिए हस्तांतरित कर दी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में महीने के 10 तारीख को लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ट्रांसफर कर दी जाए। आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार ने क्या-क्या बातें कहीं...

विज्ञापन

Bihar News: Pension amount transferred to the accounts of 1.11 crore people of Bihar, CM Nitish Kumar, NDA
वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए लोगों को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया।

हर महीने की 10 तारीख को आपके खाते में 1100 रुपये चला जाएगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर महीना की 10 तारीख को आपके खाते में 1100 रुपये चला जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने लालू राज की याद फिर से दिलाई। कहा कि 2005 से पहले क्या हुआ था? यह आपलोग सब जानते ही हैं। पहले उनलोगों ने क्या काम किया था। आपको याद दिलाते हैं हमलोगों ने ही काम किया था। पहले महिला को कोई पूछता था। पिछली सरकार ने महिलाओं के क्या किया? वह तो आपलोग जानते ही हैं। लेकिन, हमलोग आए तो महिलाओं के लिए काफी काम किया। 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। नौकरी में भी 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। अब देखिए महिलाएं कितनी खुश हैं।

सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराने का निर्देश
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए मैंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि आप सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अस्वस्थता की स्थिति में आपको निःशुल्क उचित उपचार मिल सके। वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका जीवन बेहतर करने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed