फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Patna SSP awakash kumar suspended four policemen from sultanganj police station Bihar Police

Bihar Police : एक ही थाने के चार पुलिसकर्मी फिर निलंबित, इस बार लगा शराब में बड़े खेल का आरोप; क्या था मामला?

Thu, 16 Jan 2025 09:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 16 Jan 2025 09:55 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक ही थाना के चार पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड कर दिए गये। यह कार्रवाई पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने की है। इन आरोपी पुलिस कर्मियों पर शराब के खेल में लूट-खसोट करने का आरोप है।  

विज्ञापन
Bihar News : Patna SSP awakash kumar suspended four policemen from sultanganj police station Bihar Police
एसएसपी अवकाश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना एसएसपी पुलिस प्रशासन पर धब्बा लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान एसएसपी अवकाश कुमार ने फिर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उन पर शराब माफियाओं के साथ सांठ-गांठ कर शराब माफियाओं के पास से जब्त किये गये शराबको छुपाने का आरोप है। सस्पेंड किये गये सभी पुलिसकर्मी सुलतानगंज थाना के हैं। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक मुरारी कुमारी, सिपाही नागेन्द्र पासवान, अग्नि शमन चालक शैलेश कुमार और संतोष पासवान शामिल हैं।

विज्ञापन


कैसे खुला मामला 
यह मामला सामने आने को लेकर सिटी एसपी ईस्ट डॉ के रामदास ने बताया कि 14 जनवरी को सुलतानगंज थाना की पुलिस ने मरीन ड्राइव से गुजरने के दौरान अवैध विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों संजय कुमार, राहुल कुमार और रौनक कुमार  को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान तस्करों ने पुलिसकर्मियों का पोल खोलते हुए बताया कि उनके पास तीन बैग हैं जिसमें कुल 46 बोतल विदेशी शराब हैं। तीनों ने यह भी बताया कि वेलोग बाढ़ से एनएमसीएच के आसपास शराब डिलीवरी करने आए थे। मरीन ड्राइव से गुजरने के दौरान सुलतानगंज थाना के पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। रोकने के बाद पुलिसकर्मी उन तीनों से पूछताछ करने लगे। जब पुलिसकर्मियों को इस बात की जानकारी हुई कि वे तीनों शराब की बोतलों को ले जा रहे हैं, तब गाड़ी के चालक को उनलोगों ने छोड़ दिया। फिर उन पुलिसकर्मियों ने बरामद कुल 46 बोतल में से 16 बोतल अपने पास रख लिया और मात्र 30 बोतल ही जब्ती में दिखलाया।
विज्ञापन


थाना के अंदर पेड़ से ही निकलने लगा छुपाया हुआ शराब 
गिरफ्तार शराब तस्करों के द्वारा दिए गये बयान के बाद एसएसपी अवकाश कुमार ने जांच के आदेश दिए। अब थाना के अंदर ही जांच शुरू हो गई। जांच के दौरान थाना के अंदर ही  सुल्तानगंज थाना के कैंपस में स्थित पेड़ के ओट में से 16 बोतल बरामद हो गये। आरोपियों ने तस्करी में शामिल गाड़ी के चालक को छोड़ देने की भी बात कही। यह सब देख और सुनकर थाना में हर कोई हैरान रह गया। इस संबंध में सिटी एसपी ईस्ट ने बताया कि एएसआई मुरारी कुमार, सिपाही नागेंद्र पासवान, चालक शैलेश कुमार यादव और संतोष पासवान को सस्पेंड कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उनपर विभागीय कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed