फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Patna Police surrounds dacoits: Many criminals arrested: Fear of encounter, Crime News

Bihar : पुलिस ने डकैतों को घेरा, अपराधियों ने शुरू की फायरिंग, कमांडो पहुंचे; पटना के कंकड़बाग में बड़ा एक्शन

Tue, 18 Feb 2025 03:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Feb 2025 03:26 PM IST
सार

Bihar Police : पुलिस की आने की सूचना पर हथियारबंद अपराधी एक मकान में छिप गए। इसके बाद पटना एसएसपी ने कई थानों की पुलिस को वहां भेजा। लेकिन, अपराधी निकलने बाहर निकलने को तैयार नहीं थे। एसएसपी अवकाश कुमार ने खुद कमान संभाल ली।

विज्ञापन
Bihar News: Patna Police surrounds dacoits: Many criminals arrested: Fear of encounter, Crime News
पटना पुलिस ने चार अपराधियों ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए डीजीपी विनय कुमार और फिर पटना के नए एसएसपी अवकाश कुमार के आने के बाद अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई तेज हो गई। इसके बावजूद दुस्साहस दिखाने वाले अपराधियों की कमी नहीं। ऐसे ही अपराधियों की मंगलवार दोपहर बाद जान पर बन आई, जब डकैती के लिए बहुमंजिली इमारत में उनकी दखल के बाद पुलिस पहुंच गई। पटना के रिहायशी इलाके में अरसे बाद दिनदहाड़े पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। कंकड़बाग थाना इलाके के राम लखन पथ में डकैतों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की तो पटना पुलिस ने घेर लिया।

विज्ञापन


इधर, पुलिस के आने की सूचना पर हथियारबंद अपराधी मकान में छिपकर फायरिंग करने लगे। पटना एसएसपी खुद भी पहुंच गए और कई थानों की पुलिस को वहां बुला लिया। अपराधी बाहर निकलने को तैयार नहीं थे। थोड़ी ही देर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो को बुला लिया गया। कई थानों को पुलिस को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी लगातार अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रहे थे। पहले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब एक घंटे बाद दो और अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Patna Police surrounds dacoits: Many criminals arrested: Fear of encounter, Crime News
पटना के कंकड़बाग स्थित बहुमंजिली इमारत में पुलिस ने की घेराबंदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इमारत में घुसे चार से पांच अपराधी
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चार से पांच अपराधी पांच मंजिली इमारत में घुसे। इसके बाद पटना पुलिस यहां पहुंची। अंदर से चार से पांच राउंड गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स की यूनिट बुलाई गई। इसी बीच एनकाउंटर में मारे जाने के डर से दो अपराधियों ने सरेंडर कर दिया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और साथियों के बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है। अबतक की सूचना के अनुसार तीन अपराधी और हैं, जिन्हें दबोचने के लिए हथियारबंद पुलिस मुस्तैदी से लगी हुई है।


Bihar News: Patna Police surrounds dacoits: Many criminals arrested: Fear of encounter, Crime News
एसटीएफ की टीम पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
पटना SSP अवकाश कुमार लीड कर रहे
इस ऑपरेशन में पांच थानों के एसएचओ, 80 पुलिसकर्मी और स्पेशल टास्क फोर्स की यूनिट तैनात किए गए।  पटना SSP अवकाश कुमार खुद इस ऑपरेशन को लीड कर रहे। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि अपराधियों के छिपने की सूचना मिली है। सर्च ऑपरेशन चल रहा। कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी अपराधी धर्मेंद्र सिंह नाम के शख्स के मकान में छिपे हुए थे। इधर, पुलिस ने आसपास के लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। सभी लोगों के खिड़की दरवाजे भी बंद दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed