फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Patna Junction Train Timing Entry Exit changed pm modi road show lok sabha election 2024

PM Modi Road Show : पटना की कई ट्रेनों का ठहराव बदला, पटना जंक्शन में प्रवेश-निकास का सिस्टम भी अलग रहेगा

Sat, 11 May 2024 07:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 May 2024 07:05 PM IST
सार

Bihar : रविवार को पीएम मोदी पटना में रोड शो करेंगे। आम लोगों को परेशानी न हों इसके लिए अलग व्यवस्था की है। रविवार को कुछ गाड़ियों का दानापुर एवं राजेंद्रनगर टर्मिनल पर पांच - पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Patna Junction Train Timing Entry Exit changed pm modi road show lok sabha election 2024
पटना में प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोक सभा चुनाव के अंतिम चरण यानी 1 जून को पटना में मतदान होने हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना आ रहे हैं, जहां वह रोड शो करेंगे। इसके लिए पटना और रेलवे प्रशासन ने आम लोगों को परेशानी न हों इसके लिए अलग व्यवस्था की है। रविवार को पटना जंक्शन की दोनों पार्किंग सुविधा  यानी उत्तर एवं दक्षिण छोर अर्थात महावीर मंदिर एवं करबिगहिया  शनिवार की रात 10:00 बजे से रविवार  की रात 10:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए केवल दक्षिण छोर (करबिगहिया छोर) पर पिक और ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पटना जंक्शन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए यात्री करबिगहिया की तरफ से निकलेंगे। 

विज्ञापन


दिए गये हैं हेल्प लाइन नंबर 
पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं मंडल के अन्य सभी स्टेशनों पर संभावित भीड़ के प्रबंधन के लिए यात्रियों की सहायतार्थ दो हेल्पलाईन नंबर 7209349777 एवं 7209342777  जारी किये गये हैं। यात्री इस सुविधा से अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों का दानापुर एवं राजेन्द्रनगर में अतिरिक्त ठहराव 
यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर रविवार को कुछ ट्रेनों का दानापुर एवं राजेंद्रनगर टर्मिनल पर पांच - पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। दानापुर एवं राजेंद्रनगर पर डाउन दिशा में गाड़ी संख्या -15657, 12328, अप दिशा में 12317, 03413, 12367, 22197, 12369 तथा 12305 राजेंद्रनगर एवं दानापुर स्टेशन पर रुकेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12309 अप राजधानी एक्सप्रेस, 12393 संपुर्ण क्रान्ति एक्सप्रेस का भी दानापुर स्टेशन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। गाड़ी संख्या 15126 पटना बनारस जनशताब्दी एक्स्प्रेस का दानापुर में पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। वहीं डाऊन दिशा की गाड़ी संख्या 03132, 13006 एवं 12334 राजेंद्रनगर में पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed