{"_id":"67615321281be21ea00b69bc","slug":"bihar-news-patna-high-court-advocate-s-house-looted-lakhs-of-rupees-looted-after-taking-girl-hostage-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर दिनदहाड़े लूटपाट, बच्ची को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर दिनदहाड़े लूटपाट, बच्ची को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपये
Tue, 17 Dec 2024 04:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 17 Dec 2024 04:02 PM IST
सार
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपसा के लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर से कैश, जेवर, जमीन के कागजात समेत कई सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरविंद उज्ज्वल के घर पर दिनदहाड़े डकैती हुई है। बदमाशों में अधिवक्ता की बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट किया है। घटना राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना के न्यू पुनाइचाक इलाके की है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपसा के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर से तीन लाख कैश, 10 लाख जेवर और जमीन के कागजात समेत कई सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया
इधर, घटना के बाद अधिवक्ता अरिवंद उज्ज्वल की पुत्री ने बताया कि दो आदमी आए थे। दोनों के मुंह पर मास्क लगे हुए थे। गेट खटखटाने के साथ ही कहा कि मुझे आपके पिताजी ने फाइल लेने के लिए भेजा है। मैंने गेट खोला। गेट खुलते ही दोनों अंदर घुस गए। इसके बाद एक बदमाश ने मुझे बंधक बना दिया और दूसरे ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के सारे कीमती सामान लूट लिए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और बदमाशों की गिरफ्तारी करे। वहीं पुलिस का कहना है कि लूट की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन