{"_id":"67d46433bb21fbca880e6a60","slug":"bihar-news-patna-bihar-police-arrested-two-persons-journalist-beaten-in-patna-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में पत्रकार से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने शराब माफिया होने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में पत्रकार से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने शराब माफिया होने से किया इनकार
Fri, 14 Mar 2025 10:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 14 Mar 2025 10:48 PM IST
सार
Bihar : होली के हुडदंग में असामाजिक तत्वों ने एक पत्रकार पर हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में कुछ लोगों ने एक पत्रकार के साथ मारपीट कर दी, जिसमें पत्रकार घायल हो गये। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद अपने साथियों को बुलाया, जिन्होंने पत्रकार को अस्पताल पहुंचाया। पत्रकार ने घटना की जानकारी पीरबहोर थाना में दी। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें - Holi 2025 : होली मिलन के नाम पर कार्यालय में लगे बार बालाओं के अश्लील ठुमके, एसपी ने कहा- सब पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
इस बात को लेकर हुआ विवाद
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित विक्रांत कुमार अपने ससुराल में थे। सड़क पर वह जा रहे थे, तभी पीछे से होली के हुडदंग में असामाजिक तत्वों ने पीछे से उनके सिर पर कच्चा अंडा डाल दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस मारपीट में विक्रांत घायल हो गये। फिर उन्होंने अपने मित्र को फोनकर बुलाया और फिर पीरबहोर थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत मेंलेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित विक्रांत कुमार अमर उजाला के लिए भी समाचार संकलन करते हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के शराब माफिया होने से पुलिस ने किया इनकार
घटना के संबंध में पीड़ित विक्रांत का कहना है कि शराब माफिया ने उनपर हमला किया जय, जबकि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के शराब माफिया होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जिन दो आरोपियों को पकड़ा गया है उनमें एस शराब पीये हुए है, लेकिन वह शराब माफिया नहीं है। दूसरी बात यह कि उनके खिलाफ पूर्व का कोई भी अपराधिक इतिहास नहीं है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला होली के हुडदंग का है, इसके अलावे और कोई बात नहीं है।