{"_id":"6756b88c73de7ec4460ea5b8","slug":"bihar-news-patient-dies-due-to-treatment-by-fake-doctor-fake-clinic-health-news-supaul-news-bihar-police-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बुखार लगने पर महिला को फर्जी डॉक्टर ने लगाई सुई, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत; लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बुखार लगने पर महिला को फर्जी डॉक्टर ने लगाई सुई, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत; लोगों में आक्रोश
Mon, 09 Dec 2024 02:59 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:59 PM IST
सार
Supaul news: महिला के पति ने बताया कि इटवा चौक पर शैलेंद्र मंडल ने पत्नी मंजू देवी को सुई लगाई थी। उसे उल्टी आने पर रेफरल अस्पताल राघोपुर ले गए। लेकिन पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर की इलाज की वजह से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेंगायपट्टी वार्ड 13 निवासी संजय साह की पत्नी संजय साह की 35 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को शनिवार की रात से ही हल्की बुखार थी। संजय ने बताया कि तबीयत खराब होने पर वह रविवार की सुबह करीब 9 बजे पत्नी मंजू देवी को इलाज के लिए इटवा चौक स्थित शैलेंद्र मंडल के क्लीनिक पर ले गया। चौक पर शैलेंद्र एक छोटी सी दुकान में क्लीनिक चलाता है। वहां उसने मंजू को एक इंजेक्शन लगाई और एक गोली भी खिलाई। लेकिन, इसके कुछ देर बाद उसे उल्टी आने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद शैलेंद्र ने मरीज को सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे आननफानन में तत्काल रेफरल अस्पताल राघोपुर ले गए। हालांकि, वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ प्रदीप कुमार ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। जहां सूचना पर प्रतापगंज थाने की पुलिस भी मृतका के घर पहुंची। हालांकि जनप्रतिनिधियों के कहने पर पुलिस टीम वापस लौट गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अधिकारी बोले- जांच करेंगे
इधर, मृतका के पति संजय साह ने क्लीनिक संचालक शैलेंद्र मंडल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र फर्जी डॉक्टर है और उसी की लापरवाही की वजह से मंजू की मौत हुई है। इधर, आरोपी शैलेंद्र मंडल ने भी महिला को सुई लगाने की बात स्वीकार की है। वही इस बाबत प्रतापगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रसन्न कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। विभागीय निर्देश पर पूर्व में भी फर्जी क्लीनिकों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इस मामले की भी जांच की जाएगी। अगर कुछ भी गलत पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
परिजनों पर बनाया दवाब, रात में जलवाई लाश
मंजू की मौत के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव बेंगायपट्टी लौट गए। जहां सूचना पर पहुंची प्रतापगंज थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वही इस बीच स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कुछ सफेदपोश जुट गए। जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर पुलिस टीम वापस लौट गई। वही इसके बाद मामले को मैनेज करने के लिए परिजनों पर दवाब बनाया जाने लगा। कुछ घंटों के प्रयास के बाद रात करीब 7 बजे शव को बिना पोस्टमॉर्टम के ही आनन-फानन में जलवाया गया। वही इस बाबत प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि मौखिक सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की थी। हालांकि वह मौके से फरार था। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।