फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Passengers going to Mahakumbh in Gaya pelted stones at the express train; Kalka Mail Express

Bihar News: अब महाकुंभ जा रहे यात्रियों ने एक्सप्रेस ट्रेन पर किया पथराव; जानिए बिहार क्यों हुआ ऐसा

Tue, 28 Jan 2025 03:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 28 Jan 2025 03:14 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी। उक्त ट्रेन से काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज जाना था। उस दौरान ट्रेन का दरवाजा नहीं खुल रहा था। ट्रेन का दरवाजा नहीं खुला तो यात्री आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Passengers going to Mahakumbh in Gaya pelted stones at the express train; Kalka Mail Express
रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जंक्शन से एक बड़ी खबर सामने आई है। एसी कोच का दरवाजा नहीं खुला तो महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों ने आक्रोशित होकर कोच के शीशे तोड़ दिया। कुछ देर के लिए गया जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। हालांकि रेल प्रशासन ने खुद देर के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह गया जंक्शन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। महाकुम्भ जाने वाले तीर्थ यात्रियों ने ट्रेन के एसी कोच के शीशे तोड़ दिया। प्रयागराज को जाने के लिए काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों की भीड़ गया रेलवे स्टेशन पर थी। इसी दौरान कालका मेल सुबह गया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन  पहुंचने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ कालका मेल में चढ़ने लगे। इस क्रम में एसी कोच का दरवाजा नहीं खुला। जिसके वजह से यात्रियों में आक्रोशित हो गए। वहीं देखते देखते लोगों ने कालका मेल ट्रेन पर पत्थरबाजी  शुरू कर दिए।

विज्ञापन


भीड़ ने आक्रोशित होकर तोड़े शीशे
गया रेलवे स्टेशन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी। उक्त ट्रेन से काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज जाना था। उस दौरान ट्रेन का दरवाजा नहीं खुल रहा था। ट्रेन का दरवाजा नहीं खुला तो यात्री आक्रोशित हो गए। उसके बाद तीर्थयात्रियों ने ट्रेन पर पत्थर चलाना शुरू कर दिए। पत्थरबाजी में कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वही इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी 
धीरे-धीरे लोग आक्रोशित होकर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल गया स्टेशन के हावड़ा एंड पर होता रहा। मालूम हो कि लगातार इन दिनों प्रयागराज जाने के लिए तीर्थ यात्रियों की भीड़ गया रेलवे स्टेशन पर लग रहा है। इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन गया रेलवे स्टेशन पहुंची। एक ओर जहां ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में अफरा तफरी थी। वही एसी कोच का दरवाजा नहीं खुलने से लोग आक्रोशित हो गए और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ देर तक गया रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पत्थरबाजी की सूचना पर बीच रेल प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और आक्रोशितों को शांत कराया गया। हालांकि इस संबंध स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी और हंगामा की सूचना मिली है। ट्रेन की शीशे तोड़े जाने की खबर नहीं है। फिलहाल पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed