फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pappu Yadav father Chandra Narayan Yadav passes away; Patna AIIMS; Purnia MP,

Bihar News: पप्पू यादव के पिता का निधन, पटना एम्स में ली अंतिम सांस; सांसद बोले- मेरी दुनिया ही उजड़ गई

Tue, 17 Sep 2024 08:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Sep 2024 08:21 AM IST
सार

Pappu Yadav Father Passes Away: सांसद पप्पू यादव के पिता का पटना एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चंद्र नारायण यादव पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे, करीब नौ दिन से उनका पटना एम्स में इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
Bihar News: Pappu Yadav father Chandra Narayan Yadav passes away; Patna AIIMS; Purnia MP,
पिता के पार्थिव शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठे दिखे पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया लोकससभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव (83) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ी थी तो उन्हें पूर्णिया के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती करवाया गया। करीब नौ दिन इलाज के बाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चंद्र नारायण यादव पिछले दो साल से बीमार चल रहे। उनका चलना फिरना भी बंद हो गया था।

विज्ञापन


पप्पू यादव ने लिखा- पिताजी नहीं रहे
अपने पिता के निधन के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। लिखा कि "मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचारकेंद्र, मेरे प्रेरणा स्रोत, मेरे पथ प्रदर्शक, मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे! पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं!" इधर, सांसद के भावुक पोस्ट के पास पटना एम्स में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Pappu Yadav father Chandra Narayan Yadav passes away; Patna AIIMS; Purnia MP,
पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

खुर्दा में किया जाएगा दाह संस्कार 
सोशल मीडिया पर पटना एम्स से तस्वीर साझा करते हुए पप्पू यादव ने लिखा कि पापा नहीं रहे...। इस पोस्ट के पास उनके समर्थकों लगातार पोस्ट कर शोक जता रहे हैं। बताया जा रहा रहा है कि आज ही पप्पू यादव अपने पिता के शव को अंतिम दर्शन के लिए मधेपुरा के खुर्दा स्थित पैतृक आवास पर ले जाएंगे। इसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। पप्पू यादव के साथ उनकी मां शांति प्रिया, उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, पुत्र सार्थक रंजन, पुत्री प्रकृति रंजन, बहन डॉ. अनीता रंजन (ब्लॉक प्रमुख), उनके पति डॉ जितेंद्र सिंह यादव और अन्य पारिवारिक सदस्य इस मुश्किल घड़ी में पटना एम्स में मौजूद रहे। चंद्र नारायण प्रसाद अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, एक पोता, एक पोती, दामाद, तीन नातिन और एक नाती छोड़ गए हैं। 


 

Bihar News: Pappu Yadav father Chandra Narayan Yadav passes away; Patna AIIMS; Purnia MP,
पटना एम्स परिसर में परिजनों से बातचीत करतीं रंजीत रंजन। - फोटो : अमर उजाला
आठ सितंबर को एम्स में भर्ती करवाया गया था
इधर,  इससे पहले नौ सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने पिता को लेकर एक पोस्ट लिखा था। इसमें वह पटना एम्स में डॉक्टरों के बातचीत करते दिखे थे। पप्पू यादव ने लिखा था कि मेरे पिताजी पटना एम्स में इलाजरत हैं। आठ सितंबर को ही उन्हें पूर्णिया से पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाय हूं। जनसेवा के तमाम दायित्वों को अपने सहयोगियों को सौंप पिताजी की सेवा के लिए पटना में हूं। मेरे सृजनकर्ता ही नहीं, वह मेरी विचारधारा और दर्शन के भी निर्माता हैं, उनका सानिध्य मेरी सर्वोच्च शक्ति है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed