फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PACS candidate arrested with liquor in Aurangabad.Two parties clashed after Bihar Pacs election

Bihar Pacs: शराब की बोतल के साथ पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवार गिरफ्तार, मतदान के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट

Sat, 30 Nov 2024 06:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Nov 2024 06:29 PM IST
सार

Bihar : पैक्स चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होते ही दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गये। इस दौरान पुलिस ने उम्मीदवार को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News : PACS candidate arrested with liquor in Aurangabad.Two parties clashed after Bihar Pacs election
औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) के चुनाव में लोकसभा-विधानसभा चुनाव जैसी चुनावी रंजिश हुई है। मामला औरंगाबाद में सामने आया है। घटना औरंगाबाद जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथौली गांव की है, जहां पैक्स चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद खैराबिंद पैक्स के दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झड़प में कई लोग घायल हुए है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाना में एक-दूसरे के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शराब की बोतल के साथ पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी
घटना के संबंध में औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भरथौली गांव में पैक्स चुनाव को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी स्वर्णजीत सिंह, उसका भाई मंजीत सिंह एवं अन्य शामिल है। मौके से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। साथ ही एक स्कोर्पियों से शराब की एक बोतल बरामद की गई है। पुलिस ने स्कोर्पियो को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed