फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : On Duty Bihar Police personnel teased girl student in patna danapur, dragged her into the car

Bihar Police : पुलिसकर्मी ने छात्रा को छेड़ा, फिर गाड़ी में बैठाने लगा; शोर पर जुटी भीड़ तो अब हो गया गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 05:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 22 Nov 2023 05:32 PM IST
सार

Bihar News : जिस वर्दी के भरोसे लोग सुरक्षित होने का भ्रम पालते हैं, उसी खाकी में कोई छेड़खानी करे और वह भी ऑन ड्यूटी शराब के नशे में! यह घटना भी राजधानी पटना से कुछ दूर पर दानापुर में हुई। पुलिसकर्मी ने छात्रा को गाड़ी में खींचने की भी कोशिश की।

विज्ञापन
Bihar News : On Duty Bihar Police personnel teased girl student in patna danapur, dragged her into the car
भागते पुलिसकर्मी को पकड़ते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक पुलिसकर्मी शराब की नशे में सड़क पर आती जाती छात्राओं से छेड़खानी कर रहा था। फिर उसने सड़क पर जा रही एक छात्रा को खींच कर जबरन गाड़ी में बैठाने लगा। दिन दहाड़े हो रहे इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया, तब आरोपी पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश के बाद आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना पटना के दानापुर स्थित सुल्तानपुर पुलिस चौकी की है।

विज्ञापन


विज्ञापन

Bihar News : On Duty Bihar Police personnel teased girl student in patna danapur, dragged her into the car
भागते आरोपी पुलिसकर्मी को खींचते लोग - फोटो : अमर उजाला

शराब के नशे में था आरोपी 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को सुल्तानपुर मठ के पास डायल 112 नंबर की गाड़ी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात  एक जमादार शराब के नशे में वहां से गुजर रही एक लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने पुलिस के इस करतूत का विरोध किया लेकिन आरोपी जमादार नशे कि धुत में उसे गाड़ी में खींचने लगा। छात्रा राहगीरों से मदद की गुहार लगाते हुए जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी। छात्रा की चीख-पुकार को  सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये। लोगों से खुद को घिरते देख डायल 112 नंबर की गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने छेड़खानी करने वाले पुलिसकर्मी को पड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इस क्रम में वह भागने का प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण लोगों ने उसे पकड़ लिया और थाना के हवाले कर दिया। आरोपित जमादार शेरु सिंह है।

अब होगी विभागीय कार्रवाई 
घटना के संबंध में दानापुर के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव धीमान का कहना है कि बुधवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुल्तानपुर पुलिस चौकी पर हंगामा कर रहे हैं। जांच क्रम में पाया गया कि डायल 112 पर तैनात एएसआई शेरू सिंह ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर लोगों ने थाना पर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि शेरू सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह पुष्टि हुई है कि वह शराब के नशे में था। उन्होंने बताया कि एएसआई शेरू सिंह के खिलाफ दानापुर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed