फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Old man shot dead in Khagaria: Police engaged in investigation; sold the land a few days ago

Bihar News: खगड़िया में वृद्ध की गोली मार हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस; कुछ दिन पहले जमीन बेची थी

Wed, 19 Feb 2025 11:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Feb 2025 11:53 AM IST
सार

Khagaria News: परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Old man shot dead in Khagaria: Police engaged in investigation; sold the land a few days ago
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र नयागांव सातखुट्टी में एक 77 वर्षीय वृद्ध की हत्या गोली मार कर दी गई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है। मृतक की पहचान कौशल सिंह के रूप में हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में मृतक के पुत्र मुकेश सिंह ने कहा कि सोए अवस्था में आधी रात को उनके पिता की हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा की गई है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले बेचा था जमीन
इस घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई की पत्नी सुनिता देवी ने बताया कि मृतक वृद्ध ने कुछ दिनों पहले जमीन बेचा था। जिसकी सूचना परिजनों को नहीं थी। उनका आरोप है कि जमीन बेचने के बाद उनके भैंसुर को उसका रुपया नहीं दिया गया। बताया गया कि जमीन बेचने के बाद मृतक को तीन चेक दिया गया था। जिसे किसी दूसरे ने अपने बैंक खाते में जमा कर लिया। बरहाल घटना के बाद पुलिस भूमि विवाद और जमीन बिक्री के एंगल से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed