फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Old man murdered in Patna, had come out of jail a few days ago, shot on the river bank

Bihar News: पटना में वृद्ध की हत्या, कुछ दिन पहले जेल से निकला था, नदी किनारे अपराधियों ने सिर में गोली मारी

Thu, 14 Nov 2024 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Nov 2024 05:18 PM IST
सार

एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में वीरांची बिंद की हत्या हुई थी। उसी हत्या के आरोप में धीरेंद्र बिंद जेल गया था। हाल ही में जेल से छूट कर आया था। आज अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News: Old man murdered in Patna, had come out of jail a few days ago, shot on the river bank
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में धीरेंद्र बिंद शौच के लिए दरधा नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने धीरेंद्र बिंद के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। और घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने धनरूआ थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कन्हैया सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था
धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में अपराधियों ने धीरेंद्र बिंद (65) को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण इक्कठा हो गए और घटना की सूचना धनरूआ थाने को दी। सूचना मिलते ही धनरूआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपराधियों के खोजबीन में जुट गई घटनास्थल पर FSL टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नदी किनारे अपराधियों ने मारी गोली
एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2018 में वीर गांव के वीरांची बिंद की हत्या हुई थी। उसी हत्या के आरोप में वह जेल गया था। हाल ही में जेल से छूट कर आया था। शौच के लिए दरधा नदी के किनारे जा रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही धीरेंद्र बिंद जमीन पर गिर गया।  घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed