फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Old man beaten to death in Bhagalpur bihar police investigation Murder Case

Murder Case : भागलपुर में वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 29 Mar 2025 08:48 PM IST
सार

Bihar Police ; अचानक लोग उस तरफ भागे। लोग कहने लगे कि मर जायेगा बेचारा। कोई तो बचा ले, कोई तो उसे रोके, लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे। तब तक परिजन भी पहुंच गये, लेकिन तब तक कहानी समाप्त हो चुकी थी।

विज्ञापन
Bihar News : Old man beaten to death in Bhagalpur bihar police investigation Murder Case
ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भोला तांती के रूप में हुई है। घटना ईशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 1 के पास की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि भोला तांती पेशे से राजमिस्त्री थे। वह एक वाहन (नंबर- बीआर10 जीबी 2695) के पास बैठे थे। उसी दौरान वाहन चालक सह मालिक भुट्टो तांती का पुत्र अरुण तांती अचानक अपने कमरे से बाहर आया और बिना कुछ कहे सुने मोटे डंडे से भोला तांती को पीटने लगा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
विज्ञापन


परिजन के आते-आते हो चुकी थी मौत 
परिजनों का आरोप है कि घटना के समय वे अपने अन्य कार्यों में व्यस्त थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि अरुण तांती ने उनके पिता पर हमला कर दिया है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक भोला तांती का निधन हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही ईशाकचक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी अरुण तांती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
इस घटना को लेकर भागलपुर के सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।डीएसपी अजय चौधरी ने कहा, यह हिंसात्मक घटना है और कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि इस हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed