फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nitish Kumar targets Narendra Modi, opposition unity, monsoon session, Manipur violence, INDIA

Bihar News : बेंगलुरु बैठक के बाद सीएम नीतीश ने पहली बार किया ऐसा हमला; पीएम मोदी के लिए कही ऐसी बात

Fri, 11 Aug 2023 11:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Aug 2023 11:39 AM IST
सार

CM नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग काम नहीं करते सिर्फ बोलते रहते हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता तो और ज्यादा विकास होता। जब हमलोग एकजुट हो रहे हैं तो उनलोगों को परेशानी हो रही है। वे लोग घबराहट में हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Nitish Kumar targets Narendra Modi, opposition unity, monsoon session, Manipur violence, INDIA
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी दलों की एकता में अगुवा की भूमिका निभा रहे सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इधर सदन चलता है, और वह बाहर घूमते रहते हैं। केंद्र सरकार INDIA गठबंधन से परेशान है। 2024 के चुनाव में भाजपा बिहार से साफ हो जाएगी। देशहित और राज्यहित में INDIA बनाया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह लोग काम नहीं करते हैं, सिर्फ बोलते रहते हैं। पीएम मोदी ने अपने एलान को बिहार में पूरा नहीं किया। यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने शहीद दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान कही। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन


2024 में भाजपा साफ हो जाएगी, सब लोग एकजुट हो गए हैं
नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का मीडिया पर कब्जा है। सब जगह घटनाएं घट रही हैं लेकिन उनका कोई बयान नहीं आता है। वे लोग अपने ढंग से जो अच्छा लगता है उसको बोलते हैं। उनको काम करना चाहिए लेकिन काम नहीं हो रहा है। हाऊस चलता है फिर भी वे लोग चुप रहते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था जब हमलोग हाऊस में रहते थे, जब श्रद्धेय अटल जी की सरकार थी तो हर बात का जवाब दिया जाता था। अब केवल एकतरफा बातें छपती हैं। इधर के लोग जो बोलते हैं उनकी बातों को नहीं छापा जाता है, वे जो बोलते हैं केवल उसको ही छापा जाता है। अब उसे देखने की क्या जरूरत है, ऐसे भी हम टीवी देखना बहुत कम कर दिए हैं। अपनी बात रखने का विपक्ष को अधिकार है। अब हमलोगों की तरफ बहुत पार्टियां आ गई हैं और एकजुट हो गई हैं। पटना से ही विपक्षी एकता की शुरुआत हुई है। जब हमलोग एकजुट हो रहे हैं तो उनलोगों को परेशानी हो रही है। वे लोग घबराहट में हैं। हमलोगों की एकजुटता का नतीजा अच्छा निकलेगा।
विज्ञापन


2020 में एजेंट को खड़ा करके हमको हराने का काम किया
सीएम नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग केवल प्रचार-प्रसार करते हैं, अब विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। बिहार में जो भी काम हुआ सब हमलोगों ने किया है। हमलोगों ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग की लेकिन क्या हुआ ? अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो हमलोग कितना आगे पहुंच जाते। वे लोग बिहार को भूल जाते हैं। यह सबसे पौराणिक स्थल है। इसके इतिहास को उठाकर देख लीजिए। जदयू के बारे में कुछ लोग बयान देते हैं कि वो तीसरे नंबर पर है लेकिन वर्ष 2005 में जब हमलोग चुनाव जीते तो हमलोग कितने नंबर पर थे, कितना वोट आया था हमलोगों को और भाजपा वालों को कितना वोट आया, देख लीजिए। वर्ष 2010 में क्या हुआ हमलोगों को 118 सीटें आईं और उनलोगों को कितनी सीटें आईं, हमसे कम सीटें आईं। इस बार के चुनाव में हमलोगों को हराने का काम किया गया। एजेंट के तौर पर अन्य लोगों को खड़ा कर हमलोगों को हराया गया। जनता सब जानती है। वर्ष 2020 के चुनाव के बाद हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे और हमने इसके लिए मना कर दिया था लेकिन वे लोग बोलने लगे तो हम उनलोगों की बात मान लिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलोग काम करना जानते हैं और इनलोगों को सिर्फ बोलना आता है
वर्ष 2009 में हमलोग लोकसभा का चुनाव साथ लड़े थे। हमलोग 25 सीट पर लड़े तो उसमें 20 पर जीते और भाजपावाले 15 पर लड़े तो 12 जीते, ये सब बातें वो लोग भूल रहे हैं। हर चीज वे लोग भूल रहे हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी हमको मानते थे। हम हमेशा उनका सम्मान करते रहेंगे, इनलोगों को जो मन में आए बोलते रहें। हमलोग काम करना जानते हैं और इनलोगों को सिर्फ बोलना है। वे लोग जो घोषणा किए थे उसमें एक भी पूरा नहीं किए। हम देश के हित में काम करते हैं और राज्य के हित में यहां काम करते हैं। सबलोगों को एकजुट होना चाहिए, यह देश के हित में है। कोई इतिहास न बदले। आजादी की लड़ाई को न भुला दें इसीलिए हमलोग सबको एकजुट करने का काम कर रहे हैं। जब चुनाव की सरगर्मी शुरू होगी तो और पार्टियां भी हमलोगों के साथ आ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed