फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Nitish Kumar in India alliance meeting delhi, Lalu Yadav targets PM Modi for LS election 2024

INDIA Alliance : सीएम नीतीश दिल्ली के लिए निकले; लालू ने पीएम मोदी को लेकर बैठक से पहले क्या कहा, जानें

Mon, 18 Dec 2023 04:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Dec 2023 04:29 PM IST
सार

Bihar News : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की घोषणा के अनुसार 17 दिसंबर को इंडी एलायंस की बैठक थी, लेकिन वह नहीं हुई। अब 19 दिसंबर की बैठक के लिए सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली निकलने से पहले लालू प्रसाद रवाना हुए। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Bihar News : Nitish Kumar in India alliance meeting delhi, Lalu Yadav targets PM Modi for LS election 2024
पटना एयरपोर्ट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकने के एलान के साथ बने इंडी एलायंस की बैठक चौथी बैठक आखिरकार आ गई। जिस बैठक के इंतजार में पांच राज्यों का चुनाव निकल गया। वह तारीख-दर-तारीख के बाद अब 19 दिसंबर को दिल्ली में हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बैठक में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट से रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। नीतीश जाते समय क्या बोलते हैं, इसका इंतजार रहेगा क्योंकि वह इन दिनों जल्दी कुछ बोलने से बच रहे हैं। लालू ने जाते समय पीएम मोदी पर सीधे-सीधे निशाना साधा।
विज्ञापन


लालू बोले- अब मोदी को हटाकर ही दम लेंगे
मीडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के फिर से आने के बयान पर सवाल पूछा तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भड़क गए। गुस्साए हुए उन्होंने कहा कि क्या है नरेंद्र मोदी? आएंगे तो आओ। इंडी गठबंधन की बैठक है, हमलोग उसमें जा रहे हैं। हमलोग मिलकर इनको हटाएंगे। अब मोदी को हटाकर ही दम लेंगे। यह कहते हुए लालू प्रसाद आगे बढ़ गए। बता दें कि 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक है। सीएम नीतीश कुमार शाम में पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना होंगे। 
विज्ञापन


सम्राट चौधरी बोले- मजाक कर रहे होंगे लालू जी
इधर, लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मजाक कर रहे होंगे लालू जी। कितनी बार लालू यादव हारे हैं उनको गिनती तक याद नहीं है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में इंडिया गठबंधन का क्या हाल हुआ है, वह पूरा देश जानता है। लालू यादव बिहार में आपराधिक छवि के चेहरे हैं। इस बाद को तो जदयू के नेताओं ने ही कई प्रूफ किया है कि अपराधी है, चारा चोरी करने वाले लोग हैं। यह क्या बोलेंगे? लालू प्रसाद यादव की राजनीति को कांग्रेस और जदयू ने साफ कर दिया है। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बिहार की 40 की 40 सीट बीजेपी और एनडीए जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed