फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Night patrolling was not seen in Khagaria, policemen were not seen doing duty at intersections.

Bihar Police: सीएम नीतीश बोले- गश्ती निरंतर करें; पर इस शहर में रात में नहीं दिखी पुलिस, सुरक्षा भगवान भरोसे

Sat, 24 Feb 2024 09:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 Feb 2024 09:12 AM IST
सार

शहर के पांच किलोमीटर के दायरे में एक भी जगह न तो पुलिस की गस्ती देखी गई न ही किसी चेक पॉइंट पर जांच पड़ताल करते कोई पुलिस के जवान दिखे। ऐसे में कहा जा सकता है कि शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। 

विज्ञापन
Bihar News: Night patrolling was not seen in Khagaria, policemen were not seen doing duty at intersections.
रात में कहीं नहीं दिखी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार पुलिस को गश्ती निरंतर करने के लिए निर्देश देते रहते हैं। पुलिस को इसके लिए सारी सुविधाएं भी दी गई हैं। लेकिन,खगड़िया में रात को थाना के गेट की कुंडी लगी मिली। देर रात जब रिपोर्टर ने इसकी पड़ताल की तो काफी हैरानी हुई। शहर के पांच किलोमीटर के दायरे में एक भी जगह न तो पुलिस की गस्ती देखी गई न ही किसी चेक पॉइंट पर जांच पड़ताल करते कोई पुलिस के जवान दिखे। ऐसे में कहा जा सकता है कि शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। 

विज्ञापन


दो घंटे की पड़ताल में दिखी पुलिस की लापरवाही
गुरुवार देर रात 12 बजे से शुक्रवार अहले सुबह 2 बजे तक की पड़ताल में पाया गया कि खगड़िया पुलिस शहर की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद नहीं है। शहर के एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक पुलिस की तो बात दूर रही किसी चौकीदार तक की तैनाती नहीं देखी गई। पड़ताल के दौरान शहर के अंदर आते कई वाहन दिखे जो बिना जांच पड़ताल के शहर के अंदर प्रवेश कर गए। ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है। 
विज्ञापन


आवाज देने के बाद भी नहीं खोला थाना गेट
बता दें कि पड़ताल के दौरान शहर के नगर थाना और चित्रगुप्त नगर थाना का गेट बंद मिला। जहां कई बार आवाज देने के बाद भी कोई नहीं सुना। न ही किसी पुलिस कर्मी द्वारा थाना का गेट खोला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी लापरवाही अपराधियों के मनोवल को बढ़ावा देने को काफी है। बीते दिनों शहर के अंदर कई चोरी की घटनाएं घटित हुई है। ऐसे में पुलिस की यह अनदेखी ऐसी घटनाओं को आमंत्रित करने को काफी है। वहीं पुलिस गस्ती और चेक पोस्ट नहीं रहने से शहर के अंदर शाराब तस्कर को भी आसानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में शहर में हुई चोरी की घटना

  • 3 सितंबर 2023 को नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक स्थित एक कपड़े की शोरूम का शटर एक गैंग तोड़ने की कोशिश की। जिसमे आधे दर्जन नकाबपोश शामिल थे। हालांकि, इसमें चोर गैंग को सफलता हाथ नहीं लगी और वे भाग गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे cctv कैमरे में कैद हो गई। 
  • 29 नवंबर 2023 को नगर थाना क्षेत्र के सबसे भीड़भाड़ इलाकों में से एक राजेन्द्र चौक पर स्थित एक मोबाइल दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जहां से चोरों ने एक दुकान से लगभग 15 लाख से अधिक रुपए के मोबाइल की चोरी कर लिया गया। 
  • 18 जनवरी 2024 को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित एक ठेकेदार के घर लाखों के जेवरात सहित नगदी की चोरी की घटना हुई। 


पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे लोग
बीते कुछ माह में शहर के अंदर हुई चोरी की घटनाओं के बाद खगड़िया पुलिस पर कई सवालिया निशान लगे। लोगों की मानें तो पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभा रही है। जिले के वरीय अधिवक्ता अजिताभ सिन्हा ने बताया कि रात में अपराधी अपने अंजाम को सफल बनाते हैं। इसलिए जरूरी है कि रात में पुलिस ज्यादा सजग और चौकन्ना रहे। बावजूद पुलिस का ऐसा रवैया गैर जिम्मेदाराना है। वहीं राजद जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने बताया कि शहर में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। बीते कुछ महीनों में चोरी की घटना पुलिस के लिए सोचनीय बात है। 

वरीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी लूंगा : एसडीपीओ
मामले सदर एसडीपीओ रहमत अली ने कहा कि कल एसड्राइव था। पुलिस छापेमारी में थी, फिर भी शहर की सुरक्षा आवश्यक है। मैं इस मामले में पुलिस अधिकारियों से जानकारी भी लूंगा। थाना गेट पर संतरी होना चाहिए, सभी को सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed