फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Newly married woman died Delhi police murder case love affair husband wife gaya ji bihar police

Bihar News : दो माह पहले हुई थी शादी, अब दिल्ली में संदिग्ध हालात में हुई मौत; पति गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 11:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 07 Jun 2025 11:38 PM IST
सार

Bihar : दो महीना पहले बेटी की शादी हुई थी। अब घर वालों को उसकी मौत की खबर मिली है। इस मामले में एक प्रेम प्रसंग की भी इंट्री है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। हालांकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Newly married woman died Delhi police murder case love affair husband wife gaya ji bihar police
दुल्हन के साथ आरोपी पति और परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी की बेटी का दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बगीचा गबड़ा बड़ा मोहल्ले में मातम छा गया। दो माह पहले ही नवादा जिले के रोह गांव के विपुल कुमार के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। परिजनों ने पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दिल्ली के माण्डवली थाना में पति विपुल कुमार और देवर समेत अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: शिकायत सुनकर गुस्साए अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ, कहा- लापरवाह शिक्षकों को बॉर्डर इलाके में भेज दूंगा
विज्ञापन


कार और फ्लैट के लिए दामाद बेटी को करता था प्रताड़ित 
घटना के संबंध में गया जी शहर के गोल बगीचा गबड़ा मोहल्ले की रहने वाली मृतिका मयूरी कुमारी की मां पूनम देवी ने बताया कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। वह बहुत मजबूत लड़की थी। घर में हर परिस्थिति में हमलोगों को समझाया करती थी। दो माह पहले विपुल से मयूरी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद विपुल कार और फ्लैट के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगा था। वह तो मेरी बेटी को साथ ले जाना भी नहीं चाहता था, लेकिन काफी समझाने के बाद 20 मई को अपने साथ बेटी को दिल्ली पांडवा नगर लेकर गया था और 2 जून को मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को दामाद, देवर और अन्य लोगों ने मिलकर मार दिया है। आरोपियों ने आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: 'कहीं तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की मंशा तो नहीं थी?' रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार से सवाल

दोपहर में बताया पति का है एक लड़की से अवैध संबंध, शाम में मिली मौत की खबर
इस संबंध में मृतिका मयूरी के भाई गौरव कुमार ने बताया कि 2 जून दोपहर को बहन मयूरी ने विपुल कुमार का रितिका नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध है। फिर शाम सात बजे विपुल जानकारी दिया कि मयूरी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबर सुनने के बाद दिल्ली आए और बहन का पार्थिव शरीर हमलोग उसकी मूल ससुराल नवादा जिले के रोह गांव ले गए। वहीं दाह-संस्कार कर दिए।

दिल्ली पुलिस से किया सहयोग की मांग 
परिजनों ने दिल्ली के माण्डली थाने में आरोपी विपुल कुमार, उसके भाई और अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाने में मामला दर्ज करने दिल्ली पुलिस आरोपी पति विपुल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं परिजनों ने दिल्ली पुलिस से मामले में सहयोग करने की अपील की है ताकि परिजनों को न्याय मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed