फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : newborn girl murder in darbhanga bihar, bihar police failed to trace girl in nine days, found dea

सालभर की बच्ची का क्या कसूर : नौ दिन से गायब थी, अब नाले में मरी मिली मासूम; परिजनों ने पहले ही जताई थी आशंका

Thu, 11 Jan 2024 09:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Jan 2024 09:29 AM IST
सार

चंदन यादव ने बताया कि पुलिस को हमने बच्ची के गायब होने की सूचना दी थी। दो लोगों पर संदेह भी जताया था। लेकिन, पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर कार्रवाई की होती तो मेरी बेटी की जान नहीं जाती। 

विज्ञापन
Bihar News : newborn girl murder in darbhanga bihar, bihar police failed to trace girl in nine days, found dea
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट मोहल्ले ने नौ दिनों पहले गायब हुई एक वर्ष की नवजात बच्ची का घर के सामने स्थित नाले से बरामद हुआ है। नाले से शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई देखते ही देखते पूरे मोहल्ले के लोग जमा हो गए। बता दें कि इस बच्ची के गायब होने की सूचना पिता चंदन यादव ने विश्विद्यालय थाना में आवेदन देकर मधुबनी जिला के झंझारपुर के रहनेवाले कपिलदेव प्रसाद और मोहल्ले निवासी अनिता देवी शक जताते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने थाना की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची विश्विद्यालय थाना की पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन


परिजन बोले- नौ दिनों में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई पुलिस
मामले बच्ची के पिता चंदन यादव ने बताया कि पुलिस को हमने बच्ची के गायब होने की सूचना देते हुए दो लोगों पर संदेह जताया था। लेकिन, पुलिस ने इस मामले में पिछले नौ दिनों में कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर कार्रवाई की होती तो मेरी बेटी की जान नहीं जाती। उन्होंने जिस नाले से बच्ची का शव बरामद हुआ। वह उनके घर के सामने है और नाला प्रतिदिन नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा साफ किया जाता है। पिछले आठ दिनों में शव नहीं मिला और सुबह जब नाले की सफाई की जा रही तो सफाईकर्मियों को बच्ची के शव पर नजर पड़ी। शव को देखने से लगता है। बच्ची की कही अन्यत्र हत्या कर शव को मेरे घर के सामने नाले में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


गलत संबंध होने का आरोप लगा पिटाई कर दी
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि कपिल शर्मा अपने ससुराल थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर है जहां वह अनिता शर्मा से मिलने आया करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिता शर्मा के पति के साथ कारोबार के सम्बंध बातचीत हुआ करता था। इस दौरान चंदन यादव ने अनिता शर्मा का कपिल प्रसाद का कुछ गलत सम्बन्ध होने का संदेह होने के कारण उसकी पिटाई कर दी थी। इसी आधार पर उसने अनिता शर्मा और कपिल प्रसाद पर बच्ची की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस
 सिटी एसपी सागर कुमार ने कहा है की एक जनवरी से गायब हुई बच्ची का शव नाले से बरामद होने के मामले में दोनो आरोपी के मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। साथ इस मामले में तकनीकी अनुसंधान के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। जांच में आरोप सही पाया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवायी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed