Bihar News: मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गए पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, पिस्टल और गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार
Madhabuni News:हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विस्तार
घटना के संबंध में मृतक के दादा नरेंद्र नारायण साह ने बताया कि गुरूवार की देर शाम रात्रि तकरीबन 8 बजे के आसपास रोहन गांव में भोज खाकर आया था। घर आने के बाद उसने देखा कि गांव के रामू राय का पुत्र वरुण राय किसी बात को लेकर अपनी मां सजन देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसे देख रोहन राय झगड़ा छुडाने गया और वरुण राय को समझाने लगा। लेकिन वरुण राय रोहन राय से ही उलझ गया और अपने पास रखे लोडेड पिस्टल से रोहन राय के कमर के ऊपर सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के कारण रोहन राय वहीं गिर पड़ा। गोली लगने से रोहन राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वरुण राय वहां से फरार हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद वरुण राय की खोज में छापेमारी शुरू कर दी। गांव में ही छुपे वरुण राय को पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
.