{"_id":"6400cd78bfdac33018091767","slug":"bihar-news-nawada-teacher-committed-suicide-by-shooting-himself-in-head-wrote-suicide-note-on-social-media-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवादा में शिक्षक ने खुद के सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवादा में शिक्षक ने खुद के सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी लिखा
Thu, 02 Mar 2023 09:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:53 PM IST
सार
बिहार के नवादा जिले में एक शिक्षक ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। मृतक बड़ोसर पंचायत में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। परिजनों का कहना है, मृतक काफी दिनों से परेशान दिख रहा था।
विज्ञापन
गोली मारकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना की चर्चा जिले में आग की तरह फैल गई। घटना जिले के हिसुआ थाना अंतर्गत उड़सा गांव के समीप की बताई जा रही है। यहां एक शिक्षक ने फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर शेयर किया और बाद में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि शिक्षक ने सुसाइड नोट में लिखा, मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है और न ही किसी के डर से आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे इच्छामृत्यु चाहिए। मृतक शिक्षक के परिजनों ने बताया कि उत्तम कुमार मेसकौर प्रखंड के बड़ोसर पंचायत के अधगवां में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। कुछ दिनों से मृतक उत्तम कुमार के रहन-सहन में काफी बदलाव देखा जा रहा था। वह काफी दिनों से परेशान दिख रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया, उत्तम घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। काफी देर घर नहीं लौटा तो गांव का ही कुछ युवक फेसबुक पर उसका पोस्ट देखकर हम लोगों को बताए। उसके बाद हम लोग खोजबीन शुरू किए। मृतक के शव के बगल से हथियार भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन