Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार 23 से प्रगति यात्रा पर, आ गई फाइनल तारीख; जानिए, किस दिन कहां रहेंगे
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा की फाइनल तारीख आखिरकार औपचारिक रूप से घोषित हो गई है। प्रगति यात्रा की शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से होगी और 28 दिसंबर को वैशाली से इस यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा कई चरणों में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम नीतीश कुमार की ताजा यात्रा का नाम- प्रगति यात्रा दिया गया है। इसकी शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से होगी और 28 दिसंबर को वैशाली से इस यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा कई चरणों में होगी। पहले चरण में सीएम नीतीश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पांच जिलों की यात्रा करेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह संवाद भी कर सकते हैं, जिसकी सूचना यात्रा के समय दी जाएगी।
जानिए, सीएम किस दिन कहां रहेंगे
- 23 दिसंबर पश्चिम चंपारण बेतिया
- 24 दिसंबर - पूर्वी चंपारण
- 25 दिसंबर - क्रिसमस (अवकाश)
- 26 दिसंबर- शिवहर / सीतामढ़ी
- 27 दिसंबर- मुजफ्फरपुर
- 28 दिसंबर - वैशाली
लालू प्रसाद को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी
कुछ दिन पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की यात्रा में महिला संवाद को लेकर विवादित बयान दिया था। लालू प्रसाद ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार आंख सेंकने जा रहे हैं। इस बयान से सियासत गरमा गई थी। जदयू और भाजपा के नेताओं ने लालू प्रसाद को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार 15 दिसंबर से यात्रा की शुरुआत करने वाले थे। दूसरी बार यह तारीख आई थी। तब कहा जा रहा था कि वह इस बार महिला संवाद के लिए ही मुख्य रूप से निकल रहे हैं। किसी कारणवश उनकी यात्रा की यह तारीख कैंसिल हो गई। इसके पहले एक बार तब तारीख बदली थी, जब महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख आ गई थी। अब 23 दिसंबर को सीएम यात्रा शुरू करेंगे।