{"_id":"673858d50a04003bf70fb14b","slug":"bihar-news-nalanda-youth-s-eye-missing-from-government-hospital-was-admitted-after-being-shot-nmch-patna-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सरकारी अस्पताल से युवक की आंख गायब, गोली लगने के बाद भर्ती हुआ था, एक दिन बाद डॉक्टर ने मृत घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सरकारी अस्पताल से युवक की आंख गायब, गोली लगने के बाद भर्ती हुआ था, एक दिन बाद डॉक्टर ने मृत घोषित किया
Sat, 16 Nov 2024 02:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:03 PM IST
सार
राहुल कुमार ने बताया कि एनएमसीएच में उसके चाचा फंटूश की बाईं आंख निकाल ली गई। अस्पताल प्रशासन से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अस्पताल से बाहर कर दिया गया। शरीर को अब तक पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सरकारी अस्पताल से चौंकाने वाला मामला आया है। गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती युवक की आंख गायब कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि भर्ती करवाने के वक्त युवक के आंखें सही सलामत थी। लेकिन, जब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और उसकी लाश सौंपी तो एक आंख गायब थी। परिजन डॉक्टर पर आंख गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। मामला पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है।
विज्ञापन
15 नवंबर की रात फंटूश मृत घोषित
बताया जा रहा है कि नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की सुबह करीब सात बजे हुराड़ी गांव निवासी फंटूश कुमार को गोली मारी गई थी। परिजनों ने आननफानन में घायल फंटूश को लेकर हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया था। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद फंटूश को पटना के एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि 14 नवंबर को ही सुबह करीब नौ बजे उन्होंने एनएमसीएच में फंटूश को भर्ती कराया। इसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर ने बताया कि हालात सुधर रही है। लेकिन, 15 नवंबर की रात फंटूश की मौत की पुष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
एनएमसीएच में चाचा की बाईं आंख निकाल ली गई
मृत युवक के भतीजे राहुल कुमार ने बताया कि एनएमसीएच में चाचा की बाईं आंख निकाल ली गई। अस्पताल प्रशासन से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अस्पताल से बाहर कर दिया गया। शरीर को अब तक पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं भेजा गया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर इस मामले को रफादफा करने में लगे हैं। इधर, नालंदा के चिकसौरा थाना प्रभारी ने कहा कि 14 नवंबर को जब फंटूश कुमार को गोली मारी गई थी तो उस समय उसके साथ इस तरीके की कुकृत्य की बात सामने नहीं आई थी। पुलिस ने खुद घायल फंटूश को अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं एनएमसीएच अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं है।
विज्ञापन