{"_id":"684a676bff20138168008b3a","slug":"bihar-news-muzaffarpur-father-fatally-attacked-innocent-children-one-died-other-child-condition-critical-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पिता ने मासूम बच्चों को काट डाला, बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर; पत्नी से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पिता ने मासूम बच्चों को काट डाला, बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर; पत्नी से हुआ था विवाद
Thu, 12 Jun 2025 11:06 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:06 AM IST
सार
Muzaffarpur News: कुढ़नी थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि पिता ने अपने दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है। पत्नी से विवाद के चलते एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया। इसमें एक तीन माह के बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन वर्ष के बच्चे की हालत गंभीर है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों में चित्कार मची हुई है। यह घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के माधोपुर चिकनी गांव की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है, और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया
घटना के अनुसार, माधोपुर चिकनी गांव निवासी दिलीप पंडित ने बुधवार देर रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद किया, इसके बाद दोनों में मारपीट हुई। जैसे-जैसे कहासुनी बढ़ी, आरोपी पिता दिलीप ने अपना आपा खो दिया और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तीन वर्षीय बच्चा कार्तिक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत; वाहन चेकिंग के दौरान ऐसा हुआ
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था
परिजनों ने बताया कि घर में कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, और देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि दिलीप ने घर में रखे धारदार हथियार से बच्चों पर हमला कर दिया। आरोपी पिता दिलीप मौके से फरार हो गया है, जबकि बच्चों की मां-बेसुध हो गई है। इधर, पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।