{"_id":"66dd3a6568e5e7f7cb000f1b","slug":"bihar-news-murder-of-woman-in-patna-had-gone-to-market-mutilated-body-found-near-home-bihar-police-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में महिला की निर्मम हत्या; बाजार गई थी, घर से सौ मीटर दूर क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में महिला की निर्मम हत्या; बाजार गई थी, घर से सौ मीटर दूर क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश
Sun, 08 Sep 2024 11:17 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:17 AM IST
सार
Patna News: परिजनों ने बताया कि अनीता देवी मार्केटिंग करने बाजार गई थी और देर रात तक अपने घर नहीं लौटी। रविवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर एक गली में महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के बाढ अनुमंडल के अथमगोला थाना में अपराधियों ने एक महिला की तेज हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृत महिला की पहचान अनीता देवी 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को वह मार्केटिंग करने बाजार गई थी और देर रात तक अपने घर नहीं लौटी। रविवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर एक गली में महिला का शव पुलिस ने छत विक्षत स्थिति में बरामद किया है।
विज्ञापन
मायके वालों ने महिला की तलाश शुरू कर दी
बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो वर्षों से अपने माइक के नीरपुर में रह रही थी। महिला की शादी मसौढ़ी में हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को महिला अपने जेवर को लाने फतुहा मार्केट गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो मायके वालों ने महिला की तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उनका फोन बंद आ रहा था। परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदार के घर पर अनीता देवी को खोजने का काफी प्रयास किया। इसके बाद भी अनीता देवी का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह परिवार के लोगों को यह सूचना मिली कि घर के कुछ दूरी पर अनीता देवी का शव गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ था। भाग कर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने अनीता देवी के शव को पहचाना।
विज्ञापन
हत्या का कारण पता लगाने में जुट पुलिस
परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या से पूर्व अनीता देवी के साथ कुछ गलत भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अथमलगोला थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर बाढ़ अनुमंडल के डीएसपी 2 अभिषेक सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला अनीता देवी अपने मायके में रहकर दोनों बच्चों की परवरिश करती थी उन्होंने कहा कि ससुराल से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। पति से भी अच्छे संबंध थे और समय-समय पर उनके पति भी मायके आना-जाना किया करते थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अनीता देवी की हत्या का कारण क्या है?
विज्ञापन