फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Murder of newly married woman in Vaishali, Husband accused of illicit relationship bihar police

Bihar : पति ने मायके में ही जान से मारने की दी थी धमकी, ससुराल में नवविवाहिता की हत्या, गंदा आरोप भी लगाया

Sun, 03 Nov 2024 11:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 03 Nov 2024 11:54 PM IST
सार

Bihar : बिहार में फिर एक नव विवाहिता की हत्या हो गई। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़के का दूसरी  महिलाओं से नाजायज संबंध है। दहेज़ के रूप में एक बुलेट गाड़ी की भी मांग थी। अब नव विवाहिता की लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar news : Murder of newly married woman in Vaishali, Husband accused of illicit relationship bihar police
छह महीने पूर्व हुई थी शादी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में ससुराल पक्ष पर एक नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली धनराज गांव की है। मृतका की पहचान कन्हौली धनराज निवासी सुजीत कुमार की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद महिला के ससुराल वाले सभी घर बंद कर फरार हो गये। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


एक दूसरे पर लगा रहे अवैध संबंध रखने का आरोप 
घटना के संबंध में मृतक महिला के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की हत्या के पीछे दो कारण है। पहला कारण यह है कि उसके बहनोई का दूसरी महिला से अवैध संबंध है और दूसरी वजह यह है कि दहेज में बुलेट की मांग पूरी नहीं होने की वजह से इनलोगों ने मेरी बहन की जान ले ली। भाई का आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल वाले बुलेट का डिमांड कर रहे थे। वहीं दूसरी  अवैध संबंध का आरोप भी ससुराल वाले हमारी बहन  पर लगा कर उसके साथ हमेशा मारपीट करते थे, प्रताड़ित करते थे। बुलेट नहीं देने पर ससुराल वालों ने मेरी बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन


विदाई कराने आये दुल्हे ने कहा था मार दूंगा घर तो चलो 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि  मुजफ्फरपुर जिले के पारु गांव निवासी नीलू कुमारी की शादी करीब 6 माह पहले सुजीत कुमार से हुई थी। रविवार की सुबह 10 बजे भी परिवार वालों से बात हुई थी अपने मायके से 15 दिन पहले ही वह ससुराल भी आई थी। ससुराल में ही सुजीत ने अपनी पत्नी की हत्या कर देने की धमकी दी थी। इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि कन्हौली धनराज में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिवार वालों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed