फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder of Inspector's son in Patna, two accused arrested from Gopalganj; Lalu Yadav's relatives

Lalu Yadav : पटना में दारोगा पुत्र की हत्या का आरोपी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का रिश्तेदार, पहचान से हड़कंप

Sun, 09 Jun 2024 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Jun 2024 03:24 PM IST
सार

Bihar News : पुलिस ने फ्लैट के मालिक सुदीश यादव के दोनों बेटे आकाश यादव और विकास यादव को गोपालगंज जिले के फुलवरिया से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है।

विज्ञापन
Bihar News: Murder of Inspector's son in Patna, two accused arrested from Gopalganj; Lalu Yadav's relatives
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित सुदीश यादव के फ्लैट में एएसआई के बेटे की शुक्रवार की रात बर्थडे पार्टी के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फ्लैट के मालिक सुदीश यादव के दोनों बेटे आकाश यादव और विकास यादव को गोपालगंज जिले के फुलवरिया से गिरफ्तार किया है।  इसकी पुष्टि गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुदीश यादव लालू प्रसाद के रिश्तेदार हैं। सुदीश लालू यादव के बड़े भाई मंगरू यादव के पोता हैं। सुदीश यादव के दोनों बेटे की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि जिस लड़के की हत्या हुई थी, उसकी पहचान आरा निवासी एएसआइ श्याम रंजन सिंह के 17 वर्षी पुत्र आर्यन राज के रूप में हुई थी। एसआइ श्याम रंजन मुख्यालय में स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित हैं। आर्यन वर्तमान में थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित गांधी मूर्ति नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। 

विज्ञापन


बर्थ-डे पार्टी मनाने को कहकर निकला था आर्यन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम आर्यन अपनी मां से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी करने जा रहा है। काफी देर होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तभी परिवार को शक हुआ था। काफी फोन लगाने के बाद भी उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो सभी ने खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं पता चल सका था। देर रात अचानक से शास्त्रीनगर थानेदार के मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया और पुलिस को बताया गया कि आर्यन की हत्या हो गयी है। इसके बाद शनिवार की सुबह एफएसएल की टीम के साथ फ्लैट पर पहुंच पुलिस द्वारा ताला तोड़ा गया तो आर्यन का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


बर्थ-डे ब्वॉय के साथ पूर्व में हो चुका था आर्यन का विवाद
जानकारी के अनुसार जिस फ्लैट में आर्यन की हत्या की गयी है, वह गोपालगंज के फुलवरिया के रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नजदीकी रिश्तेदार सुदीश यादव के नाम पर है। सुदीश अपनी पत्नी के साथ गांव गये हुए थे। बताया गया कि आकाश और विकास दोनों सुदेश के बेटे हैं और विकास का ही बर्थ-डे था। विकास का आर्यन के साथ पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद हो चुका था, जिसके बाद आर्यन ने विकास के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने उसे पकड़ कर लायी और समझा-बुझाकर उसे बाद में छोड़ दिया गया था। आर्यन ने जब विवाद के बाद फिर से विकास से दोस्ती की तो पिता ने बेटे से कहा भी कि फिर से विकास से दोस्ती हो गयी। उससे दोस्ती खत्म करो। परिजनों को शक है कि पूरी प्लानिंग के साथ यह हत्या की गयी है और पूर्व के विवाद को लेकर इसे मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बार अच्छे नंबर से 12वीं पास किया था आर्यन
मृत आर्यन डीएवी का छात्र था। इसी बार 12वीं अच्छे नंबर से पास किया था। इसके बाद आगे की तैयारी के लिए वह बाहर कॉलेज में एडमिशन लेने वाला था। आर्यन दो भाइयों में बड़ा है। बताया जा रहा है कि पार्टी में किसी लड़की के होने की भी शक है।  फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्लैट के मालिक सुदीश यादव के दोनों बेटे आकाश यादव और विकास यादव को उनके पैतृक गांव गोपालगंज जिले के फुलवरिया से गिरफ्तार कर पटना लेकर चली गई है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ से ही इस मामले की सच्चाई से पर्दा उठ पाएगा की एएसआई के बेटे आर्यन की हत्या क्यों और किस कारण की गई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed