फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Double Murder : Murder of husband and wife in Motihari, accused neighbor stabbed, bihar police

Double Murder : पड़ोसी ने पति-पत्नी की चाकू गोदकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Tue, 16 Jul 2024 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Jul 2024 09:41 PM IST
सार

Bihar : पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ छोटे-मोटे झगड़े अक्सर होते रहते हैं लेकिन वह झगड़े इतने बड़े नहीं हो जाएं, जिससे किसी की जान चली जाय। एक मामूली झगड़े में पड़ोसी ने चाक़ू गोदकर पति-पत्नी की जान ले ली।

विज्ञापन
Double Murder : Murder of husband and wife in Motihari, accused neighbor stabbed, bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्वी चम्पारण में पड़ोसी ने दंपति को चाक़ू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। घटना मेहसी थाना क्षेत्र के भीमलपुर पंचायत अंतर्गत मिठनपुरा गांव की है। मृतकों की पहचान बतहु साह (68) और उनकी पत्नी मालती देवी (60) के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी पवन साह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी है।

विज्ञापन


पड़ोसी से था मामूली विवाद 
घटना के संबंध में डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पवन साह और बतहु साह के बीच पहले से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम को इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान पवन साह ने अचानक बतहु साह के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए आगे आई पत्नी मालती देवी को भी पवन ने चाकू से घायल कर दिया। इस घटना में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ा 
 ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी पवन साह को पकड़ लिया और पुलिस के हाथों सौंप दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस उस चाकू की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में संबंध में डीएसपी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि हत्या का कारण घरेलू विवाद है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पवन और बतहु के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि पवन ने अपनी सारी हदें पार कर दीं। बतहु साह और मालती देवी की इस तरह की नृशंस हत्या ने पूरे गांव  को सदमे में डाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed