{"_id":"671e74f3e02d4e2d7d00d9a5","slug":"bihar-news-murder-in-land-dispute-in-samastipur-bihar-police-bihar-news-hindi-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : छह कठ्ठा जमीन को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : छह कठ्ठा जमीन को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
Sun, 27 Oct 2024 10:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:44 PM IST
सार
Bihar : दो गुटों के बीच छह कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को खेत का किनारा तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
समस्तीपुर में दो गुटों आपस में भीड़ गए। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि भाई और पुत्र के अलावा दो अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान अमदीपुर धमौन के सुबोध राय के रूप में की गई है, जबकि उनके भाई प्रमोद राय और पुत्र गांधी राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से दिनेश राय और लालू राय जख्मी हैं। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के अमदीपुर धमौन गांव की है।
विज्ञापन
छह कठ्ठा जमीन को लेकर था विवाद
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि दिनेश राय और सुबोध राय के बीच छह कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोपहर में जमीन की आरी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में दोनों ओर से लाठी डंडा चलने लगे। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर रॉड आदि से भी प्रहार किया। इस घटना में सुबोध के साथ ही दिनेश राय, प्रमोद राय, गांधी, दिनेश व लालू घायल हो गये, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से सभी घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर शाम सुबोध राय की मौत हो गई। सुबोध की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पटना में पोस्टमार्टम के बाद शव पटोरी पहुंचेगा।
विज्ञापन
पुलिस कर रही आवेदन मिलने का इंतजार
पटोरी के डीएमसी बीके मेधावी ने बताया कि सुबोध राय और दिनेश राय के बीच विवाद जमीन की मेड़ बांधने को लेकर हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई। बाद में परिवार के लोग सुबोध को लेकर पीएमसीएच गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अभी परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही मामले की जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन