फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder in Begusarai, the body was being taken by loading it on a boat

Bihar News गंगा के दियारा में ड्राइवर की हत्या से सनसनी, शव को नाव पर लोड कर ले जा रहे थे आरोपी तभी...

Sun, 29 Jun 2025 10:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

Begusarai News: घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वह हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Murder in Begusarai, the body was being taken by loading it on a boat
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में एक युवक की पीट पीट  कर हत्या कर दी गई। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव इलाके की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा निवासी रामशरण महतो का बेटा विकास कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक 2 साल से नयागांव क्षेत्र में ही ड्राइवरी का काम कर अपना जीवन यापन करता था। इधर, युवक की मौत के बाद उसके गांव से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जहां आरोपित की गिरफ्तारी को मांग को लेकर अरे हुए हैं। नया गांव के के रहने वाले शख्स के ऊपर ही युवक की हत्या करने का आरोप उसके ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


आरोपी शव को छोड़कर फरार हो गए
वहीं घटना की सूचना पाकर नयागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर नाव पर उसके शव को लोड कर गंगा के पानी में उसे ठिकाने लगाने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी रात 11 बजे रात के वक्त कुछ लोगों ने इस एक्टिविटी को देखकर और शोर शराबा होने लगा। इसके बाद आरोपी शव को छोड़कर फरार हो गए।  वहीं इस घटना की जानकारी पाकर मृतक के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी है। शव अर्धनग्न अवस्था में अभी भी वहां पर पड़ा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कागजी प्रक्रिया करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीवान में मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को मारी गोली; आरोपी ने थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा
इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणाों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हो जाए।  तब तक शव को यहां से नहीं ले जाएंगे।  फिलहाल स्थिति तनाव पूर्ण है हत्या किन कारणों से और किसने की है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पर पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed