फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News more than one crore looted Including gold and cash from jewelery shop in in hajipur Latest News Update

बिहार: हाजीपुर में बदमाशों ने एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नौ लाख रुपये नगद लूटे

Sat, 23 Oct 2021 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Oct 2021 10:59 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, कितने जेवासत और नगदी की लूट हुई है? इसकी जांच की जा रही है। दुकानदार अपने स्टॉक का मिलान कर रहे हैं, उसके बाद ही इस मामले में स्पष्ट तौर पर कुछ जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar News more than one crore looted Including gold and cash from jewelery shop in in hajipur Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के हाजीपुर में बदमाशों ने शनिवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आदित्य ज्वेलर्स नाम की दुकान से करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नौ लाख रुपये नगद लूट लिए। दुकान नगर थाना क्षेत्र में अनवरपुर चौक के पास बताई जा रही है। 

विज्ञापन


लूट को अंजाम देते वक्त बदमाशों ने दुकान में मौजूद दो ग्राहकों और कर्मचारी से मोबाइल, पर्स भी छीन लिए। यही नहीं, बदमाशों ने वहां मौजूद एक महिला ग्राहक से जेवरात भी लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दुकानदार का मोबाइल और सीसीटीवी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दुकान पर धावा बोला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कितने जेवासत और नगदी की लूट हुई है? इसकी जांच की जा रही है। दुकानदार अपने स्टॉक का मिलान कर रहे हैं, उसके बाद ही इस मामले में स्पष्ट तौर पर कुछ जानकारी दी जाएगी। बताया जाता है कि लूट शनिवार की शाम करीब सात बजे के आसपास हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed