Mock Drill 7th May : 7 बजते ही बजने लगेगा सायरन, मॉक ड्रिल के लिए बिहार के 6 जिले हैं तैयार
Bihar : 7 बजने से पहले ही सायरन बजने लगेगा। मॉक ड्रिल के लिए बिहार के 6 जिले तैयार हो चुके हैं। जिला प्रशासन की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पूरे भारत में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पूरे भारत में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भरता सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकवादी संगठन जैश और लश्कर-ए-तैयबा के महत्वपूर्ण ठिकानों पर जबरदस्त बमबाजी करते हुए आतंकवादियों के 9 ठिकानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसको लेकर आज शाम के 7 बजे बिहार की राजधानी पटना समेत 6 जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और बेगूसराय जिले में मॉक ड्रिल होगा। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालात में भारत की नागरिक तैयारियों का परीक्षण करना है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं।
जानिये क्या होगा मॉक ड्रिल के दौरान
- 7: 00 बजे शाम में हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाये जाएंगे।
- लोगों को सुरक्षित स्थान जैसे बंकर या मजबूत इमारतों में जाने का अभ्यास कराया जाएगा।
- प्राथमिक चिकित्सा कैसे की जाय, इसका भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।