फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minor girl rape case for not vacating land in Saharsa Bihar Police station investigation.

Bihar News : जमीन खाली नहीं करने पर मिली मासूम को सजा, सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 24 Nov 2024 10:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 24 Nov 2024 10:45 PM IST
सार

Bihar : इन दिनों जमीन सर्वे का काम चल रहा है। इसको लेकर कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। एक नाबालिग बच्ची के साथ जमीन के मालिक ने रेप जैसी घिनौनी हरकत की है। इस घटना के कारण को लेकर परिजन और पुलिस के बयान एक दूसरे का विरोध करते हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Minor girl rape case for not vacating land in Saharsa Bihar Police station investigation.
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहरसा में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस के युवक पर लगा है। मामला जितनी शर्मनाक है, कारण उतना ही हैरान करने वाला। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्त में है।

विज्ञापन


जमीन के मालिक ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना रविवार की देर शाम की है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बच्ची की मां अपने बहन के घर गई हुई थी। पिता शाम में ठेला चला कर घर लौटे और खाना खा कर खेत की तरफ चले गये। इसी का फायदा उठा कर पड़ोस के खेत के मालिक आया और बच्नेची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संजीत कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया, जिससे अभी पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, बैजनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडे, मुख्यालय डीएसपी कमलेश सिंह, महिला थानाध्यक्ष दोली रानी सहित अन्य मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा, बहुत जल्द खुलेगा मामला 
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता ने पुलिस  को बताया है कि युवक का खेत उसके घर के बगल में हैं। वह अक्सर घर को खाली करने की धमकी देता रहता  था। उसने बताया कि वह जब खेत पर से घूम कर अपने घर पहुंचा तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी को वह पकड़ नहीं सके और आरोपी वहां से फरार हो गया। उन्होंने उसके बाद मामले की जानकारी पड़ोसी को दी।फिर सूचना मिलने पर पुलिस भी आई और नाबालिग  बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed