फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minor girl brutalized in Purnia, raped after taking her to the forest on the pretext of taking her

Bihar News: पूर्णिया में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, गांव में घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 27 Aug 2024 07:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Aug 2024 07:29 AM IST
सार

मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Bihar News: Minor girl brutalized in Purnia, raped after taking her to the forest on the pretext of taking her
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के कवैया में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 25 साल युवक ने नाबालिग लड़की को गांव में घुमाने के बहाने लेकर जंगल में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि लड़की अपनी मौसी के यहां आई थी। इसी दौरान मौसी के घर के पास का रहने आरोपीमोहना ऋषि ने लड़की को गांव में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और नहर के समीप वाले जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


कुछ बच्चों ने आरोपी को गलत काम करते देखा
लड़की के चीखने की आवाज सुनकर कुछ बच्चों ने आरोपी को गलत काम करते देखा और गांव में हल्ला करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जंगल आए तो दंग रह गए। लड़की जमीन पर बेहोश पड़ी हुई थी। उसके बाद घटना की जानकारी मरंगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और उसकी हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मोहना ऋषि को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसर गया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed