{"_id":"681669dbdd55c4c36f036377","slug":"bihar-news-minor-girl-abused-after-kidnapping-while-going-to-school-gopalganj-bihar-police-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : स्कूल जाने के दौरान छात्रा का अपहरण, बदमाशों ने स्प्रे मारकर बेहोश किया और झाड़ी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : स्कूल जाने के दौरान छात्रा का अपहरण, बदमाशों ने स्प्रे मारकर बेहोश किया और झाड़ी में फेंका
Sun, 04 May 2025 12:39 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 04 May 2025 12:39 AM IST
सार
Bihar : स्कूल में छुट्टी होने के बाद भी बेटी घर नहीं लौटी। चिंतित परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शाम में अचानक एक अंजान नंबर से कॉल आया। उधर से बेटी की आवाज सुनकर रूह कांप गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने छात्रा का अपहरण किया।
विस्तार
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही गई थी। लेकिन, जब छात्रा को होश आया तो पुलिस ने उसका बयान तो सबलोग दंग रह गए। छात्रा ने कहा कि जमीनी विवाद के कारण पड़ोसी ने स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया था। मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ। इधर, मेडिकल जांच में भी छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं मिली।
विज्ञापन
बताया जाता है कि छात्रा अपने घर से विद्यालय जा रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने एनएच 27 पर स्थित शंकर होटल के पास सुबह 8:00 बजे अगवा कर लिया। स्कूल से वापस नहीं लौटने पर घर वालों की चिंता बढ़ गई। सभी लोग उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। बदमाशों ने शनिवार की शाम को नाबालिग बच्ची को मोहम्मदपुर आरा मशीन के पास फेंक दिया गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये हाईटेक PMCH का किया लोकार्पण, पहले फेज में 1117 बेड से हुई शुरुआत
विज्ञापन
शाम मे छात्रा ने घटना की जानकारी किसी तरह अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बच्ची को लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंची। नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी अवधेश दिक्षित ने कहा कि हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। मेडिकल जांच और छात्रा के बयान के बाद दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होगी।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar news: केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट