फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Ashwini Choubey should protect nature at all costs; Sparrow Conservation Essentials

Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- हर हाल में करें प्रकृति की रक्षा; गौरैया संरक्षण अनिवार्य, यह दो किताब जरूर पढ़ें

Tue, 29 Aug 2023 06:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Aug 2023 06:19 PM IST
सार

भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि गौरैया पारिस्थितिकी तंत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पृथ्वी पर हर जीव का संरक्षण जरुरी है। प्रकृति में सभी जीव जंतु का महत्व है। गौरैया किसानों की मित्र है।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Ashwini Choubey should protect nature at all costs; Sparrow Conservation Essentials
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार को पुस्तक भेंट करते भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी संजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोगों से कहा कि हमें हर हाल में प्रकृति की रक्षा जरूरी है। हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि कहा है कि घर-आंगन में चहने-फुदकने वाली नन्ही सी चिड़िया गौरैया को विलुप्त होने से बचाने के लिये उसका संरक्षण और संवर्धन  जरुरी  है। और, इसके लिए आम लोगों को आगे आना  होगा।

विज्ञापन


गौरैया को बचाने  में जुटे संजय कुमार की दोनों पुस्तक जीवंत
केंद्रीय मंत्री ने भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी और गौरैया संरक्षण में वर्षों से सक्रिय पटना के संजय कुमार द्वारा गौरैया संरक्षण पर लिखी दो पुस्तक, 'अभी मैं जिन्दा हूं गौरैया' (अनन्य प्रकाशन, दिल्ली) और ‘ओ री गौरैया' (प्रभात प्रकाशन) को सोमवार देर शाम, भेंट स्वरूप स्वीकार करते हुए कहा कि संजय कुमार ने गौरैया संरक्षण पर पुस्तक लिख महत्वपूर्ण संदेश देने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा  कि 'अभी मैं जिन्दा हूं गौरैया'  और  'ओ री गौरैया' पुस्तक गौरैया संरक्षण में अहम् भूमिका अदा करने वाली मनमोहक पुस्तक है। उन्होंने कहा कि गौरैया जो विलुप्त प्रजाति होती जा रही है। गौरैया को बचाने  में जुटे संजय कुमार की दोनों पुस्तक जीवंत है। पुस्तक में तथ्यों के साथ गौरैया संरक्षण की बारीक बातें की गयी हैं। साथ ही साक्ष्य के आधार पर दोनों पुस्तक लिखी गयी हैं।
विज्ञापन


गौरैया का संरक्षण और संवर्धन हर इंसान को करना चाहिए
भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि गौरैया पारिस्थितिकी तंत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पृथ्वी पर हर जीव का संरक्षण जरुरी है। प्रकृति में सभी जीव जंतु का महत्व है। गौरैया किसानों की मित्र है। इसके रहने से किसानों को काफी फायदा है। खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों को गौरैया अपना आहार बनाती है। फसलों को होने वाले नुकसान से बचाती है। गौरैया अपने पूरे जीवनकाल में कई तरह के फल एवं बीज खाती है। इस दौरान वह हर तरह के बीज को अलग-अलग स्थानों पर फैलाती है, जो बाद में वह बीज वृक्ष बन जाते हैं। वृक्षारोपण में गौरैया भूमिका अदा करती  है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में गौरैया संरक्षण के लिये कृत्रिम बॉक्स की व्यवस्था का जिक्र है जो दूसरों को संरक्षण का रास्ता दिखायेगा। गौरैया  के संरक्षण और संवर्धन  के लिये हमें व्यक्तिगत रूप से जागरण करना  पड़ेगा। गौरैया सहित जो प्रजाति नष्ट हो रही है। उसको कैसे बचाएं और उसका संरक्षण कैसे करें। इसके लिये केंद्र सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि लोगों को संजय कुमार के कार्यों और पुस्तक से प्रेणना भी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गौरैया का संरक्षण और संवर्धन हर इंसान को करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed