फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mineral Development Officer of Gaya suspended, Vijay Sinha warned,bihar police

Bihar News : खनिज विकास पदाधिकारी निलंबित, विजय सिन्हा ने दी चेतावनी, कहा- नियम नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

Fri, 14 Jun 2024 08:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 14 Jun 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Bihar News : Mineral Development Officer of Gaya suspended, Vijay Sinha warned,bihar police
उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गया के खनिज विकास पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नियमानुकूल कार्य नहीं करने, स्मारपत्र के बावजूद स्पष्टीकरण समर्पित नहीं करने और स्वेच्छाचारिता के आरोप में गया जिला के खनिज विकास पदाधिकारी निधि भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


शुरू हुई विभागीय कार्रवाई 
विजय सिन्हा ने कहा कि आरोप पत्र गठित कर उनपर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया गया है। खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभागीय कर्मियों के द्वारा मनमानी, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण के कारण अवैध बालू खनन एवं परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है। गया जिला के बंदोबस्त बालूघाट संख्या-39 (गया पुल 03) के मामले में निलंबित अधिकारी ने अनियमितता बरती थी। विजय सिन्हा ने कहा कि विभाग द्वारा पत्र एवं स्मार पत्र के वाबजूद उनके द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया। विभाग के उच्चाधिकारी द्वारा उक्त बालूघाट एवं एक अन्य बालूघाट का निरीक्षण करने पर विभिन्न मानकों पर अनियमितता प्रतिवेदित की गयी थी।
विज्ञापन


विजय सिन्हा ने दी चेतावनी 
खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में सुगमतापूर्ण एवं ईमानदारी से खनन कार्य के लिए बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2019 लागू है। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों के द्वारा इसका अनुपालन नहीं किया जायेगा, उन पर विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई की जायेगी। खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बंदोबस्तधारियों, परिवहन करने वाले एजेंसियों एवं विभागीय पदाधिकारियों, जिला समाहर्ता, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडलाधिकारी सहित सभी थानाध्यक्षों का यह दायित्व है कि वह खनन विभाग के नियमों का पालन कर पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सही लोगों को सहयोग और गलत लोगों को दंडित कर अवैध खनन एवं परिवहन को रोकना ही खनन विभाग का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed