फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Millets Festival in Patna: Governor, former MP RK Sinha, Mangal Pandey expressed their views

Bihar: राज्यपाल बोले- निरोग रहने के लिए श्री अन्न अपनाएं, आरके सिन्हा ने कहा- मिलेट्स की खेती फायदे का सौदा

Sun, 16 Jun 2024 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Jun 2024 05:05 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि अन्न ही औषधि है। निरोग रहने के लिए श्री अन्न (मिलेट) को अपनाना होगा। आज का कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज मिलेट्स खा-खाकर निरोग रहा करते थे और लंबी आयु व्यतीत किया करते थे। 

विज्ञापन
Bihar News: Millets Festival in Patna: Governor, former MP RK Sinha, Mangal Pandey expressed their views
पूर्व सांसद आरके सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के रवींद्र भवन में रविवार से अगले तीन दिन यानी 18 जून तक मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अन्न ही औषधि है। निरोग रहने के लिए श्री अन्न (मिलेट) को अपनाना होगा। आज का कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। यहां 3 दिनों में जो आप सीख के जायेंगे वह आपको ज़िन्दगी भर काम आएगा। कहा भी गया है कि अन्न ही औषधि है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज मिलेट्स खा-खाकर निरोग रहा करते थे और लंबी आयु व्यतीत किया करते थे। आज हम अपनी परम्परा को भूल गए हैं और बीमार रहने लगे हैं।

विज्ञापन


बिहार में कृषि उत्पादकता की अपार संभावना है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव से हम बहुत कुछ सीखकर लाभान्वित होंगे। इसके आयोजन के लिए मैं पूर्व सांसद आर के सिन्हा को हार्दिक धन्यवाद देता हूं। इससे पहले बिहार सरकार के कृषि और स्वास्थ्य मंत्री तथा महोत्सव के मुख्य अतिथि मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में मिलेट्स को लेकर पहली बार कोई कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसके लिए पूर्व सांसद आर के सिन्हा बधाई के पात्र हैं। शुद्ध आहार से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर से स्वस्थ विचार पैदा होते हैं और स्वस्थ विचार से समाज का विकास होता है। हमारे प्रधानमंत्री भी मिलेट्स की उपयोगिता बताते रहते हैं। मिलेट्स के उत्पादन से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और वह खुशहाल होंगे। हमारी सरकार मिलेट्स उत्पादक किसानों की हरसंभव मदद करेगी। शुद्ध आहार मिलेगा तो स्वस्थ बिहार बनेगा और स्वस्थ बिहार बनेगा तो समृद्ध बिहार बनेगा। 
विज्ञापन


आरके सिन्हा बोले- पहला सुख निरोगी काया है
राज्यसभा के पूर्व सांसद व अवसर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आर. के. सिन्हा ने कहा कि अगर आहार सही नहीं है तो दुनिया का कोई डॉक्टर आपको ठीक नहीं कर सकता। पहला सुख निरोगी काया है। इस मिलेट्स महोत्सव से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कृषि वैज्ञानिकों को अपने शोध में मदद मिलेगी। मिलेट्स खाने का तरीका और उससे लाभ का पता चलेगा। मिलेट्स की खेती फायदे का सौदा है। कहते हैं कि 'बोओ और घर जाकर सोओ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मिलेट्स मैन बोले- हम प्रकृति के विरुद्ध चल रहे हैं
मिलेट्स मैन के नाम से ख्यात डॉ. खादर वली ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों को बताया कि अगर आप चावल और गेहूं खाते हैं तो आप हिंसक हैं। 1 किलो चावल के लिए 8000 लीटर पानी की जरूरत होती है, जबकि एक किलो मोटे अनाज के लिए अधिकतम केवल 800 लीटर पानी की जरूरत होती है। हम प्रकृति के विरुद्ध चल रहे हैं। खाने का व्यवसायीकरण हो चुका है। बाजार ने हमारी थाली पर कब्जा कर लिया है और मिलेट्स को हमारी थाली से दूर कर दिया है। तीन महीने तक मिलेट्स खाइए और ब्लड शुगर को दूर भगाइए। ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कोदो, कुटकी और कंगनी का सेवन करके हम अपने शरीर को निरोग रख सकते हैं। इसका उत्पादन बहुत आसान है और किसानों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभदायक है। 


गोष्ठी में कई सवालों के जवाब दिए गए
आज पहले दिन के सत्र में भोजन और भोजन के इतिहास, दूसरे सत्र में आपकी रसोई में कारपोरेट कैसे घुस गया और तीसरे सत्र में मिलेट्री मैन डाॅ खातिर वली ने गोष्ठी में मौजूद लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर मशहूर गीतकार बुद्धिमान मिश्र लिखित मनीषा श्रीवास्तव द्वारा गाए गए मिलेट्स गीत को रिलीज किया गया। गीत के बोल बड़े ही झंकृत करने वाले और प्रेरणादायी थे। महोत्सव में कृषि विभाग के सचिव डाॅ संजय अग्रवाल, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार, एसीएफएल के निदेशक एपी वर्मा, आद्या ऑर्गेनिक की निदेशक रत्ना सिन्हा समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अवसर ट्रस्ट के सीईओ अनुरंजन श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed