फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Middle-aged man murdered in Samastipur, he was sleeping outside the house, criminals shot him.

Bihar News : समस्तीपुर में अधेड़ की हत्या, घर के बाहर सो रहे थे, अपराधियों ने कान के पास मारी गोली

Tue, 27 Aug 2024 01:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Aug 2024 01:28 PM IST
सार

सदर डीएसपी (2) विजय कुमार महतो ने बताया कि घटना के पीछे जमीन का विवाद की बार सामने आ रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Middle-aged man murdered in Samastipur, he was sleeping outside the house, criminals shot him.
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर रहे थे। मंगलवार अहले सुबह अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पश्चिम जटमलपुर ढाव मोहल्ला में हुई। मृतक की पहचान गांव के मोहम्मद गुलाब का पुत्र मोहम्मद अख्तर (48) के रूप में की गई है। उन्हें कान के पास एक गोली लगी है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


पत्नी सुबह उठी तो दंग रह गई

मामले में मृतक की पत्नी नुसरत प्रवीण ने बताया कि रात करीब दो बजे उनकी नींद टूटी तो उनके पति दरवाजे पर सोए हुए थे। इसके बाद वह भी घर के अंदर सोने के लिए चली गई। इस बीच सुबह के नमाज का टाइम हुआ तो वह चाय बनाने लगी और घर से बाहर पति को उठाने के लिए निकली तो दंग रह गई। देखा कि पति बिछावन पर मरे पड़े हुए हैं और उनके कान के पास से खून निकल रहा है इसके बाद शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मौके से 303 बोर की खोखा बरामद किया है। यह घटनास्थल से कुछ दूर पर गिरा हुआ था। 

विज्ञापन

 

इस कारण हुई अधेड़ की हत्या
सदर डीएसपी (2) विजय कुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घर के दरवाजे पर सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के पीछे जमीन का विवाद की बार सामने आ रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed