{"_id":"6700fbb95a007ddf5e0bd078","slug":"bihar-news-middle-aged-man-dies-in-road-accident-in-samastipur-people-beat-truck-driver-in-protest-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दो किमी तक साइकिल सवार को घसीटता रहा ट्रक चालक, जान गई तो लोगों ने किया जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दो किमी तक साइकिल सवार को घसीटता रहा ट्रक चालक, जान गई तो लोगों ने किया जमकर बवाल
Sat, 05 Oct 2024 02:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:11 PM IST
सार
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती बेगूसराय जिले के रसीदपुर के पास हादसे में अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक में साइकिल सवार अधेड़ फंस गए थे। इसके बाद ट्रक चालक करीब दो किमी तक घसीटता चल गया। दलसिंहसराय के आरबी कॉलेज के पास लोगों ने देखा तो दंग रह गए। इसके बाद शोर मचाए जाने पर ट्रक चालक ने वाहन रोक तो देखा कि पीछे उसके ट्रक से एक साइकिल और सब घिस रहा है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई भी की। मृतक कहां के रहने वाले थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि अधीर बेगूसराय क्षेत्र के रहने वाले थे जो साइकिल से कहीं जा रहे थे इसी दौरान ट्रक की चपेट में आगे।
विज्ञापन
ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया
बताया गया है कि बेगूसराय की ओर से पार्सल लिखी एक ट्रक समस्तीपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में एक अधेड़ आ गये। वह साइकिल से आ रहे थे। साइकिल ट्रैक के पीछे बंफर में फंस गई। इस दौरान अधेड़ का पैर साइकिल से फंस गया। इसके बाद अधेड़ और उनकी साइकिल ट्रैक में फंसकर करीब दो किलोमीटर दूर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के आरबी कॉलेज के पास पहुंच गई। इस बीच दलसिंहसराय पुलिस को भी मामले की सूचना मिल गई दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
शव की नहीं हो पाई है पहचान
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घिसटाने के कारण मृतक का चेहरा विकृत हो गया है और कई जगह पर शरीर कुचल गया है। जिससे शव की पहचान नहीं हो पाई है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि शव को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है घटना बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में घटी थी।
विज्ञापन