फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Meeting in RJD office, Tejashwi Yadav targeted BJP, JDU, CM Nitish; NDA; by-election Lalu Yadav

Bihar: उपचुनाव में सीटें गंवाने के बाद तेजस्वी बोले- 2025 में बिहार जीतेंगे, भाजपा के सामने झुक गए सीएम नीतीश

Sun, 24 Nov 2024 02:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Nov 2024 02:54 PM IST
सार

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार बदलाव चाहता है। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा और दूसरा अपराध करने में। 20 साल में एनडीए सरकार ने केवल बिहार के लोगों को ठगा है।

विज्ञापन
Bihar News: Meeting in RJD office, Tejashwi Yadav targeted BJP, JDU, CM Nitish; NDA; by-election Lalu Yadav
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार उपचुनाव में तीन विधानसभा सीट गंवाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल अब अगले चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। कार्यक्रम में कुछ नेता भी राजद में शामिल हुए। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दकी समेत पार्टी के सभी वरीय नेता शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम का नाम 'बदलो बिहार कार्यकर्ता मिलन समारोह' का दिया गया है। रविवार को कार्यालय के कर्पूरी सभागार में 'बदलो बिहार कार्यकर्ता मिलन समारोह' हुआ। इस समारोह के जरिए तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया। 

विज्ञापन


उपचुनाव परिणाम ने राजद से तीनों सीटें छीन ली
राजनीतिक पंडितों की मानें तो रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट राजद के खाते में थी। उपचुनाव परिणाम ने राजद से तीनों सीटें छीन ली। यह चौंकाने वाला था। इस कारण राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह के लिए उपुचनाव में हार की समीक्षा कर रहा है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लालू यादव और तेजस्वी यादव अपने कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने का मंत्र दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में बिहार जीते। आने वाले 2025 में हमलोग बिहार भी जीतने वाले हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। बिहार बदलाव चाहता है। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा और दूसरा अपराध करने में। 20 साल में एनडीए सरकार ने केवल बिहार के लोगों को ठगा है। मोदी जी ने दो करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। लेकिन, कोई काम नहीं किया। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार दो-दो बार भाजपा के सामने झुके हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार गरीबी, महंगाई से त्रस्त हैं। पहले 400 रुपये में गैस सिलेंडर मिलते थे। आज बिजली से लोग परेशान हैं। स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं। जमीन सर्वे में हो रहे भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रहे हैं। पुल-पुलिया गिर रहे हैं। बाढ़ पर भी केंद्र सरकार स्पेशल पैकेज नहीं देती है। जो लोग आरक्षण विरोधी है, उसे हमलोगों को भगाने का काम करेगी। 65 प्रतिशत आरक्षण हमलोगों ने लाया लेकिन भाजपा आई तो इसे खत्म कराने की साजिश रचने लगी। हमलोगों ने 17 माह में पांच लाख नौकरी दी है। भाजपा की साजिश के कारण सरकारी नौकरी में 16 प्रतिशत नुकसान पिछले और अति पिछड़े लोगों को होने जा रहा है। इसलिए सभी पिछले अति पिछड़े भाई को एकजुट होने की जरूर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग सिद्धांत और वसूल की राजनीति करते हैं। हमलोग आज तक नहीं झुके। लेकिन, हमारे चाचा नीतीश कुमार दो-दो बार भाजपा के सामने झुके हैं। भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को हाईजेक कर लिया है। हमलोग एक नया बिहार, प्रगतिशील बिहार बनाने का काम कर करेंगे। हमारी पार्टी एक-दूसरे की पार्टी है। माय-बाप की पार्टी है। यह सबकी पार्टी है। सब मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed