फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Married woman murdered in Samastipur, dead body found on railway track, demand for dowry

Bihar News : बाइक के लिए विवाहिता को मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, 15 दिन पहले ही बेटी की मां बनी थी

Fri, 11 Aug 2023 03:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Aug 2023 03:03 PM IST
सार

Samastipur News : मंजू की शादी मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसने 15 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। सात दिन पूर्व ससुराल वाले उसे बिदागरी करा कर ले गए थे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Bihar News: Married woman murdered in Samastipur, dead body found on railway track, demand for dowry
मंजू देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में विवाहिता की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर हत्या कर दी और लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना जिले के वारिसननगर थाने के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के किशनपुर स्टेशन से पहले धनहर रेलवे गुमटी के पास की है। शुक्रवार को विवाहिता की लाश मिलते ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वारिसनगर के ही रतनपुर गांव के मुकेश साह की पत्नी मंजू देवी (20) के रूप में की गई है। वारिसनगर थानेदार संतोष कुमार ने कहा कि मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, अभी पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के कारण बाइक नहीं दे पाए
मायके वालों का कहना है कि मंजू की शादी मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसने 15 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। सात दिन पूर्व ससुराल वाले उसे बिदागरी करा कर ले गए थे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक के लिए हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। यशोदा देवी ने बताया कि डेढ़ वर्ष उन्होंने अपनी पुत्री मंजू की शादी दो लाख रुपए दहेज देकर रतनपुर के मुकेश साह के साथ की थी। दहेज में एक बाइक नहीं दी गई थी आर्थिक तंगी के कारण वह बाइक नहीं दे पाई थी। जिस कारण मंजू के ससुराल वाले उसे हमेशा प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पहले बेटी को दिया था जन्म
15 दिन पहले ही मंजू ने एक बेटी को जन्म दिया था। सात दिन पूर्व उसके ससुराल वाले उसे बिदागरी कराकर ससुराल रतनपुर ले गए थे। जहां उससे बांकी बाइक की मांग की जा रही थी। बाइक को लेकर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंजू के पति मुकेश के अलावा उसके ससुराल वालों ने उसकी साजिश के तहत हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला दुर्घटना लगे, इसके लिए ऐसा किया गया है। उसकी बेटी की हत्या की गई है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed