{"_id":"662de0fd7909994a0a0f4bd0","slug":"bihar-news-marriage-of-mother-in-law-and-son-in-law-in-banka-father-in-law-love-marriage-love-affair-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पत्नी के जाने के बाद सास पर आया दिल, ससुर को भनक लगी तो दोनों की करवा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पत्नी के जाने के बाद सास पर आया दिल, ससुर को भनक लगी तो दोनों की करवा दी शादी
Sun, 28 Apr 2024 11:09 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:09 AM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि सिकंदर की शादी 30 साल पहले दिलेश्वर और गीता देवी की बेटी से हुई थी। सिकंदर की पत्नी अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़कर चली गई। इसके बाद से सिकंदर अपने ससुराल में रहने लगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों के सामने दोनों की शादी करवा दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांका में अजब-गजब लव का मामला सामने आया है। दामाद को अपनी सास से प्यार हो गया। दोनों के बीच इश्क परवाने चढ़ने लगा। इसकी भनक जब ससुर को लगी तो उसने अपनी पत्नी के साथ दामाद की शादी करवा दी। आज पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बांका थाना अंतर्गत छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव का है।
विज्ञापन
दिलेश्वर ने अपनी पत्नी और दामाद काे कोर्ट मैरिज भी करवा दिया
बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी का उसके दामाद सिंकदर यादव (कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव निवासी) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी के निधन के बाद दामाद अपने ससुराल में ही रहने लगा। इसी दौरान सास और दामाद एक-दूसरे के करीब आए। गीता देवी के पति को शक हुआ तो उसने पड़ताल की। इसके बाद दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दिलेश्वर ने इसकी सूचना पंचायत को दी। पंचायत और ग्रामीणों के सामने सिंकदर यादव ने अपनी सास से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद दिलेश्वर और ग्रामीणों ने मिलकर सिकंदर और गीता देवी की शादी करवा दी। इतना ही नहीं दिलेश्वर ने अपनी पत्नी और दामाद काे कोर्ट मैरिज भी करवा दिया। ग्रामीणों के समक्ष सिकंदर गीता देवी को लेकर अपने घर विदा हो गया।
विज्ञापन
30 साल पहले हुई थी गीता की बेटी से सिकंदर यादव की शादी
ग्रामीणों का कहना है कि सिकंदर की शादी 30 साल पहले दिलेश्वर और गीता देवी की बेटी से हुई थी। सिकंदर की पत्नी अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़कर चली गई। इसके बाद से सिकंदर अपने ससुराल में रहने लगा। इसी दौरान उसकी सास से उसका प्रेम-प्रसंग चलने लगा। इस बात की भनक दिलेश्वर को लगी तो उसने दोनों की शादी करवा दी।
विज्ञापन