{"_id":"65646609b565a0397e0d4ff3","slug":"bihar-news-maoists-gave-threat-by-pasting-posters-against-jdu-leader-in-aurangabad-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सत्तापक्ष नेता के खिलाफ माओवादियों ने पोस्टर चस्पा कर दी धमकी, कहा- परिवार सहित उड़ा दिए जाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सत्तापक्ष नेता के खिलाफ माओवादियों ने पोस्टर चस्पा कर दी धमकी, कहा- परिवार सहित उड़ा दिए जाओगे
Mon, 27 Nov 2023 03:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 27 Nov 2023 03:18 PM IST
सार
Bihar : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सत्ता पक्ष के नेता के घर के पास धमकी भरा पोस्टर फेंककर जान से मारने की धमकी दी गई है। पोस्टर के अनुसार यह धमकी नक्सली की है। इसको लेकर अब पुलिस की सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन
पोस्टरबाजी या धमकी...जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माओवादियों ने सत्ता पक्ष के नेता को धमकी दी है। यह धमकी पोस्टर के माध्यम से दी गई है जिसमें धान काटने को लेकर मनाही की गयी है। कहा गया है कि तुम जिसका बटाई खेत जोतते हो, बुनते हो उसे बंद करो अगर तुम जरा भी चालाकी किया तो तेरा सिर धड़ से अलग कर दिया जाएगा। मामला अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत सरब बिगहा गांव का है।
विज्ञापन
युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष को मिली है धमकी
पोस्टरबाजी के संबंध में देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि बिगहा गांव निवासी युवा जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ रूपेश चौधरी के घर पर लगे ट्रैक्टर पर पर्चा फेंका हुआ था। पर्चा पर मिले धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चे को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष का कहना है किसोमवार की सुबह धान नहीं काटे जाने को लेकर माओवादियों ने पर्चेंबाजी के माध्यम से उनके पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी है। यह पर्चा उनके घर के पास ट्रैक्टर पर फेंका हुआ मिला है। पर्चें में धान काटने को लेकर मनाही की गयी है। साथ ही ट्रैक्टर को फूंकने तथा घर को उड़ा देने की भी धमकी दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व से है जमीन का विवाद
देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद का यह भी कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला खेती-बटाईदारी के विवाद का प्रतीत होता है। जदयू नेता का अपने गोतिया परिवार के साथ पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। पीड़ित युवा जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ रूपेश चौधरी ने बताया कि वह बटाई पर खेती करते हैं। दो साल पहले बटाई पर खेती नहीं करने को लेकर मारपीट हुई थी। इसके बाद पांच दिन पहले भी मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई। पर्चेंबाजी का मामला भी इसी विवाद से जुड़ा लगता है। संभवतः इसी विवाद में माओवादियों के नाम से पर्चांबाजी की गई है। मामले में अभी जदयू नेता की ओर से आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने पर इसके आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नक्सलियों द्वारा पर्चांबाजी किए जाने के एंगल से भी मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है। हालांकि पर्चेंबाजी के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन