{"_id":"68066eccaf29a592c1000450","slug":"bihar-news-many-people-with-children-fell-ill-by-poisonous-seeds-gaya-bihar-police-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ज़हरीला बीज खाने से बच्चे समेत 11 लोग बीमार, कई की स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ज़हरीला बीज खाने से बच्चे समेत 11 लोग बीमार, कई की स्थिति गंभीर
Mon, 21 Apr 2025 09:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:44 PM IST
सार
Bihar : अचानक बच्चों के पेट में तेज दर्द होने लगा। घर वालों को लगा कि गर्मी की वजह से ऐसा हुआ है, लेकिन कुछ ही देर में मामला गंभीर होने लगा। आननफानन में बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। देखते ही देखते बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत बच्चे
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में जहरीला बीज खाने से बच्चे सहित 11 लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज हो रहा है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के घुरियावां गांव की है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित, भीड़ न जुटा पाना पड़ा महंगा; कांग्रेस ने यह आरोप लगाया
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सोमवार को दस बच्चे और एक शख्स ने जेट्रोफा का बीज खाया, जिसके बाद वे सभी गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। सभी बीमार बच्चों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और दस्त होने लगा। यह देख परिजनों ने तुरंत उन सब को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके बेहतर इलाज के लिए सभी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।बीमार होने वालों में चमारी चौधरी (70), सावित्री कुमारी (05), सुभाष कुमार (6), सुनीति कुमारी (6), प्रीति कुमारी (11), चांदनी कुमारी (7), जागृति (8), रचना कुमारी (7), सुरुचि कुमारी (8) और आसिका कुमारी (4) शामिल हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में बीमार बच्चों के परिजन अखिलेश चौधरी, श्यामबली कुमार और रेणु देवी ने बताया कि बच्चे स्कूल से दोपहर को लौटने के बाद खेलने चले गये। खेलने के दौरान बच्चों ने एक पेड़ के नीचे गिरे जेट्रोफा (रतनजोर) के फल का बीज खाया। खेलकूद कर जब सभी बच्चे घर लौटे तो सभी के पेट में दर्द, उल्टी, दस्त और चक्कर होने लगा। अचानक हुए इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया और आननफानन में सभी को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ मणिकांत कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गये सभी बीमार बच्चों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सभी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।