फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many people missing in boat accident in Saran, boat collided with electric pole

Bihar News : बिहार में हुआ नाव हादसा, बिजली के पोल से टकराई नाव; कई लोग नदी में हुए गायब

Thu, 19 Sep 2024 11:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण / वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण / वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Sep 2024 11:08 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है, जिसमें नाव में सवार लगभग लगभग 6 लोग गायब हैं। इस घटना में बिजली के पोल के संपर्क में आने के कारण दो लोग झुलस गये हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Many people missing in boat accident in Saran, boat collided with electric pole
बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोनपुर में नाव हादसे में दो लोग बिजली के हाई वोल्टेज तार से झुलस कर गंभीर रूप से झुलस गए गये। इस घटना में तीन लोग लापता भी हैं। लोगों का कहना है कि 

विज्ञापन

देर शाम हाई टेंशन विद्युत तार से स्पर्श होने के बाद यात्रियों से लदी नाव बाढ के लबालब पानी में पलट गई। यह नाव सोनपुर के जैतिया स्थित पावर हाउस के समीप से स्थानीय लोगों को गंगाजल पंचायत के बबुरबानी जा रही थी।
विज्ञापन


इस वजह से पलट गई नाव 
ग्रामीणों का कहना है कि पानी का लेवल ऊपर होने तथा हाई टेंशन विद्युत तार का झुका हुआ होने के कारण नाव पर सवार दो व्यक्तियों का सिर उक्त तार में सट गया। इसके बाद पूरे नाव में करंट प्रवाहित हो गया। इसी बीच नाव पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। नाव में अचानक हुए अफरातफरी के कारण नाव नदी में ही पलट गई। वहीं इस घटना में बबुरबनी के कॉलेज कर्मी भूषण राय तथा रेलकर्मी कामेश्वर राय बुरी तरीके से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News : Many people missing in boat accident in Saran, boat collided with electric pole
घायल शख्स और एसपी सारण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

एसपी ने कहा राहत कार्य है जारी, लापता लोगों की हो रही तलाश 
इस पूरे मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया है कि सारण जिला के सोनपुर थानान्तर्गत जैतिया पावर हाउस के पास खेत में बाढ़ के पानी में नाव के  बिजली के पोल से सटने के कारण करंट लगने से नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में नाव पर नाविक सहित कुल 16 व्यक्ति सवार थे, जिसमें दो व्यक्ति झुलस गए हैं। साथ ही चार व्यक्ति मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, नागेन्द्र राय और भीष्म कुमार लापता हैं। एसपी का कहना है कि नाविक सहित कुल 10 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed