फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many people died due to wall collapse in Kishanganj bihar police news today news hindi

Bihar News : गोदाम की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर; ताश खेलने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 22 Dec 2024 10:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 22 Dec 2024 10:26 PM IST
सार

Bihar : चार लोग बैठकर ताश खेल रहे थे, तभी अचानक दीवार भड़भड़ाकर गिर पड़ी। दीवार गिरते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग मलवा में दबे लोगों को निकालने के लिए दौड़े।

विज्ञापन
Bihar News : Many people died due to wall collapse in Kishanganj bihar police news today news hindi
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

किशनगंज में दीवार के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों की पहचान सताल निहाल भाग निवासी मो आलम (65), बसाक टोली निवासी भरत कुमार (40) और बेनी निवासी मो. शाहिद (34) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


ताश खेलने के दौरान अचानक गिरी दीवार 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात्रि करीब 8 बजे नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एक गली में बैठकर ताश खेल रहे थे। तभी अचानक दीवार गिर गया, जिसमें चारों दब गये। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और मलवे में दबे चारों को बाहर निकालने लगे। आननफानन में स्थानीय लोगों ने चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। उनमें से एक की हालत काफी गंभीर थी। इस वजह से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर किशनगंज रेफर कर दिया। लेकिन उसे ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल चौथे घायल मो. सद्दाम का इलाज बहादुरगंज में हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पर थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकान्त कुमार अपने दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मृतकों के शव को पोस्टमोर्टम कराने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed